रायपुर (वीएनएस)। राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर स्थित एक फूड पार्क में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते आसपास की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान वहां रखे दो गैस सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना में करीब छह दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। चिंगारी से शुरू हुई आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और आसपास की दुकानों तक फैल गई। इस दौरान दो गैस सिलेंडरों में विस्फोट होने से धमाकों की आवाज दूर तक सुनाई दी। इससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और वे सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।
दमकल की टीम ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचीं। सिलेंडर ब्लास्ट और ऊंची लपटों के कारण दमकलकर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। दमकल की टीम आग बुझाने में जुटी रही।
फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, करीब छह दुकानों के जलने से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के वास्तविक कारण और नुकसान का आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को लोगों से दिमागी नक्सलियों के प्रति सतर्क रहने की अपील की तथा आरोप लगाया कि इनमें से...
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य आज 15 नवंबर से पू...
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आज जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस...
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ आज उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। धान खरीदी के पहले दिन कलेक्टर श्री र...