नई दिल्ली(वीएनएस)।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिलीपीन के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के निमंत्रण पर 16-17 नवंबर को मनीला की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। वह वहां 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। मोदी ने कहा कि आसियान देशों के साथ संबंध भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के केंद्र में हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि आसियान देशों के साथ भारत के संबंध उसकी ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के केंद्र में हैं और ‘महासागर’ विजन में भी उनका महत्वपूर्ण स्थान है। मोदी दो दिवसीय यात्रा पर फिलीपीन के लिए रवाना हो गए हैं। वह 16-17 नवंबर को फिलीपीन की राजधानी मनीला की यात्रा करेंगे और इस दौरान वह फिलीपीन के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के निमंत्रण पर 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
प्रधानमंत्री ने अपनी रवानगी से पहले जारी बयान में कहा कि आसियान देशों के साथ भारत के संबंध सदियों पुराने सभ्यतागत आदान-प्रदान पर आधारित हैं तथा समय के साथ ये संबंध व्यापार, संपर्क, समुद्री सुरक्षा, प्रौद्योगिकी और लोगों के बीच आपसी संबंधों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में फैली एक गतिशील साझेदारी के रूप में विकसित हुए हैं। मोदी ने कहा कि आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में वह व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत हुई प्रगति को आगे बढ़ाने और विकास, संपर्क एवं समृद्धि के साझा लक्ष्यों को नयी गति देने के लिए अन्य नेताओं के साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन क्षेत्रीय और वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच उपलब्ध कराएगा।
वह इसमें शामिल होने वाले नेताओं के साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सहयोग को मजबूत करने के मुद्दे पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। प्रधानमंत्री फिलीपीन में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों से भी बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि इस समुदाय का योगदान दोनों देशों के बीच मित्रता के संबंधों को मजबूत करता है।मोदी ने विश्वास जताया कि उनकी यह यात्रा आसियान के साथ भारत की साझेदारी को नयी ऊर्जा देगी और शांतिपूर्ण, समृद्ध एवं मजबूत हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करेगी।
इंडिया ब्लॉक के नेताओं की तरफ से चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया गया। इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट से मुख्य निर...
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए। दोनों आतंकी कुलगाम हमले के पीछे थे। सुरक्षा बलों के संयु...
जयशंकर का सबसे महत्वपूर्ण संदेश है कि चीन से लगी भारत की सीमा अब पहले से कहीं अधिक सक्रिय हो चुकी है और भारतीय सेना की ताकत तथा वहां तक पहुंचने की ...
बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव 20 नवंबर तक अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान बनकर आंध्र प्रदेश और यनम के तट को पार करेगा। इस दौरान 120 से 145 किमी प्रत...
हैदराबाद के एक कार्यक्रम में इतालवी नेता जियाकोमो फिलिबेक द्वारा प्रधानमंत्री मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर भाजपा ने राहुल गांधी पर हमला बोला है।
क्या राहुल गांधी को अपनी पार्टी के नेताओं और विपक्षी गठबंधन INDIA के सहयोगियों पर इतना भी भरोसा नहीं रह गया है कि वे उनके साथ मिलकर नरेंद्र मोदी सर...