रश्मिका मंदाना स्टारर ‘मैसा’ से आया दूसरा गाना ‘आओ री चिरैया’, भावुक कर देंगे इसके बोल

Posted On:- 2026-11-17




मुंबई (वीएनएस)। ‘मैसा’ में रश्मिका मंदाना एक बिल्कुल नए अंदाज में नजर आएंगी। इसे भारत की पहली महिला लीड वाली पैन इंडिया फिल्मों में से एक बताया जा रहा है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन के साथ पिता और बेटी के रिश्ते की दिल छू लेने वाली कहानी भी देखने को मिलेगी। यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

फिल्म के हाल ही में रिलीज़ हुए टीजर को देश भर से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। दर्शकों से लेकर आलोचकों तक से फिल्म ने अपनी रॉ एनर्जी, ग्रैंड स्केल और इंटेंस एटमॉस्फियर के लिए खूब तारीफ अपने नाम की है। सबसे ज्यादा खास बात यह है कि इस चीज ने मैसा को एक अनोखे सिनेमैटिक कहानी में स्थापित कर दिया है। बहुत सी भारतीय फिल्म मास एक्शन ड्रामा की कहानी में मजबूत मां और बेटे के रिश्ते को दिखाती हैं, जैसे बाहुबली और KGF, लेकिन मैसा इससे अलग है क्योंकि इसमें मेकर्स नए और एक मजबूत भावनात्मक पक्ष को पेश करने वाले हैं। दरअसल, फिल्म में आदिवासी भूमि की पृष्ठभूमि पर बाप और बेटी के बीच की मजबूत जोड़ी देखने मिलने वाली है।

फिल्म को मिल रहे प्यार और सराहना के बीच मेकर्स ने एक बेहद इमोशनल ट्रैक रिलीज़ कर दिया है। चार्टबस्टर गाने को रिलीज करने के बाद अब मेकर्स ने फिल्म से दूसरा गाना भी रिलीज कर दिया है। गाने के इस लिरिकल वीडियो का नाम ‘आओ री चिरैया’ है, जो बेहद प्यारा होने के साथ, लिस्नर्स को एक अलग ही एहसास कराता है। 

https://youtu.be/hUtLXEdrI7s?si=zzuvDuT98Qz37oZf

जेक्स बिजॉय द्वारा कंपोज ‘आओ री चिरैया’ गाने में दुनिया के सबसे प्यारे बाप और बेटी के रिश्ते को खूबसूरती से पेश किया गया है। यह गाना अपने बोल और म्यूजिक से दिल को छू लेता है।गाने के इमोशनल कर देने वाले बोल बाप और बेटी के रिश्ते को बखूबी बयां करते हैं। गाना सुनते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं और आंखें नम हो जाती हैं। रश्मिका मंदाना का गाने में एक ऐसा भावनाओं से भरा और कोमल पक्ष सामने आता है, जिसे दर्शकों ने सिल्वर स्क्रीन पर पहले कभी नहीं देखा है।

मैसा को अनफॉर्मुला फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया जा रहा है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन सींस के साथ इसमें बाप और बेटी के रिश्ते की दिल छू लेने वाली कहानी भी देखने मिलने वाली है। फिल्म की कहानी आदिवासी इलाकों की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म की म्यूजिकल जर्नी 2 नवंबर से शुरू हो चुकी है, जबकि फिल्म इस 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।



Related News
thumb

‘तुम्बाड’ की दुनिया में फिर लौटे जेस्पर किड, सीक्वल के लिए संभालेंग...

‘असैसिन्स क्रीड’, ‘हिटमैन’ और ‘बॉर्डरलैंड्स’ जैसी मशहूर फ्रेंचाइजी के लिए म्यूजिक तैयार कर चुके जेस्पर एक बार फिर ‘तुम्बाड’ की दुनिया में लौट रहे हैं।


thumb

मातृभूमि’ बनेगी सलमान खान के करियर की एक और यादगार इमोशनल फिल्म!

4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' को लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है


thumb

'प्रीतम एंड पेड्रो' के बाद वीर हिरानी की नई पारी, अब 'मोगली' के लिए...

वीर हिरानी नई क्रिएटिव रास्ते को एक्सप्लोर करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, दरअसल उन्होंने वॉइस एक्टिंग की दुनिया में अपना कदम रखा है


thumb

हिंदी में रिलीज होगी विजय सेतुपति स्टारर ‘पॉकेट नोवेल’, फिल्ममेकर न...

विजय सेतुपति, मालविका मोहनन, राज बी. शेट्टी और किशोर कुमार जी स्टारर पॉकेट नोवेल के मेकर्स ने नया पोस्ट शेयर कर फिल्म के हिंदी रिलीज़ की घोषणा की है


thumb

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर का धमाका, 24 घंटे से पहले 50 मिलि...

सुपरस्टार सलमान खान स्टारर फिल्म मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस ने डिजिटल वर्ल्ड में तूफान ला दिया है। दरअसल, फिल्म के ट्रेलर ने अपने रिलीज़ होने के ...