सूरजपुर (वीएनएस)। जिला जेल सूरजपुर में निरुद्ध बंदियों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण विधिक सहायता उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से विधिक जागरूकता एवं निरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश एवं फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय सूरजपुर के न्यायाधीश आनंद प्रकाश वारियाल, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल हृदय नारायण श्रीवास्तव, अन्य लीगल एड डिफेंस काउंसिल अधिवक्ता एवं पैनल अधिवक्ता उपस्थित रहे।
जेल में निरुद्ध निर्धन, दंडित एवं विचाराधीन बंदियों को गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने, उनकी समस्याओं का समाधान करने तथा वित्तीय सहायता सहित शासन की विभिन्न योजनाओं का उचित लाभ दिलाने के उद्देश्य से गठित एंपावर्ड कमेटी के अंतर्गत यह निरीक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान न्यायाधीश आनंद प्रकाश वारियाल ने जेल के विभिन्न बैरकों का निरीक्षण कर बंदियों से सीधे संवाद किया तथा उनके स्वास्थ्य, रहन-सहन एवं अन्य समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
विधिक जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यदि कोई बंदी आर्थिक अथवा अन्य कारणों से अपने खर्च पर अधिवक्ता नियुक्त करने में असमर्थ है, तो उसे चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं लीगल एड डिफेंस काउंसिल की पूरी टीम निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करने के लिए कार्यरत है। जिन बंदियों के पास अपना अधिवक्ता नहीं है, वे अपनी आवश्यकता जेल अधीक्षक के माध्यम से अथवा जेल भ्रमण पर आने वाले लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ताओं एवं लीगल एड क्लिनिक में उपलब्ध अधिवक्ताओं को बता सकते हैं।
उन्होंने बंदियों को उनके विधिक अधिकारों, जमानत संबंधी प्रावधानों एवं निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही बताया कि प्रथम बार अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के मामलों में जमानत के संबंध में माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालयों द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों एवं कानूनी प्रावधानों का लाभ प्राप्त करने के लिए विधिक सहायता ली जा सकती है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित बंदियों से उनकी व्यक्तिगत एवं कानूनी समस्याओं के संबंध में जानकारी लेकर उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक विधिक परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक सहित जेल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कोरबा जिले के ग्राम धनगांव निवासी कृषक शिवराज सिंह भी इस डिजिटल सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। लंबे समय से खेती-किसानी से जुड़े शिवराज सिंह बताते हैं क...
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गा...
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आज रंगमंच सूरजपुर में प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी के मुख्य आतिथ्य में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोज...
प्रदेश सहित जिले में भी खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत 15 नवम्बर से धान उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गई है। कलेक्टर अजी...
भारत सरकार द्वारा नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग के ट्रैफिक ई-चालान के भुगतान के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अब वाह...
राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले को कुष्ठ मुक्त बनाने के उद्देश्य से बुधवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जे.एस.आर. स...