घर बैठे मिल रहा धान विक्रय का टोकन, आसान हुई खरीदी की प्रक्रिया

Posted On:- 2026-11-19




तुंहर टोकन ऐप से किसानों के समय और श्रम की हो रही बचत

कोरबा (वीएनएस)। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में ‘तुंहर टोकन’ ऐप किसानों के लिए उपयोगी डिजिटल माध्यम बनकर उभरा है। इसके जरिए किसान घर बैठे ही धान विक्रय के लिए ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर रहे हैं। इससे उन्हें समितियों के चक्कर लगाने और लंबी कतारों में खड़े होने से राहत मिल रही है।

कोरबा जिले के ग्राम धनगांव निवासी कृषक  शिवराज सिंह भी इस डिजिटल सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। लंबे समय से खेती-किसानी से जुड़े शिवराज सिंह बताते हैं कि पहले धान विक्रय के लिए टोकन कटवाने हेतु समिति जाना पड़ता था, जिसमें काफी समय लगता था और कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब ‘तुंहर टोकन’ ऐप के माध्यम से घर बैठे ही आसानी से ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर लेते हैं।

उन्होंने बताया कि अब टोकन के लिए समिति जाने की जरूरत नहीं पड़ती। किसान घर बैठे टोकन लेकर निर्धारित तिथि पर अपनी उपज धान खरीदी केंद्र में ले जाकर आसानी से विक्रय कर सकते हैं। इस सुविधा से न केवल समय और श्रम की बचत हो रही है, बल्कि धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया भी अधिक सरल और व्यवस्थित बन गई है।

डिजिटल सुविधा से खेती-किसानी के कार्यों में मिल रही इस सहूलियत के लिए कृषक  शिवराज सिंह ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।



Related News
thumb

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बुचाटोला को मिली 108 संजीवनी एक्सप्रेस ए...

उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राजनांदगांव प्रवास के दौरान आयोजित जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में नागरिकों ए...


thumb

अवैध मुरूम उत्खनन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी एवं ...


thumb

जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन आज

जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग कोरबा द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 का आयोजन 19 नवंबर 2026 को प्रातः 11 बजे से पं. जवाहर लाल नेहरू ...


thumb

सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन 02 दिसंबर तक

शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6 वीं एवं 9 वीं में प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन 02 दिसंबर 2026 रात्रि 11.50 बजे तक किये...


thumb

कोरबा-अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच...

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गा...