राजनांदगांव (वीएनएस)। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की घोषणा के अनुरूप छुरिया विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बुचाटोला को 108 संजीवनी एक्सप्रेस एंबुलेंस की सौगात मिली है। महापौर मधुसूदन यादव ने आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय परिसर से 108 संजीवनी एक्सप्रेस एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बुचाटोला के लिए रवाना किया। एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध होने से बुचाटोला सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राजनांदगांव प्रवास के दौरान आयोजित जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों की मांग पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बुचाटोला के लिए तत्काल एंबुलेंस उपलब्ध कराने की घोषणा की थी। स्वास्थ्य मंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को 108 संजीवनी एक्सप्रेस एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई है। इससे क्षेत्र में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को मजबूती मिलेगी तथा गंभीर मरीजों, गर्भवती महिलाओं एवं दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को समय पर स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचाने में सुविधा होगी।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के अध्यक्ष सचिन बघेल, जिला पंचायत सभापति श्रीमती भीरम बाई मंडावी, नगर निगम सभापति पारस वर्मा,विधायक प्रतिनिधि संतोष अग्रवाल, खूबचंद पारख, कोमल सिंह राजपूत, सैंकी बग्गा, सुमित भाटिया, डॉ. अरविंद सिन्हा, राजेश श्यामकर, तरुण लहरवानी, आकाश चोपड़ा, मनोज निरवानी, आयुक्त नगर निगम जीआर मरकाम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न, सिविल सर्जन डॉ. महेन्द्र प्रसाद, 108 संजीवनी एक्सप्रेस के डिविजनल कोऑर्डिनेटर आसिफ खान, जिला समन्वयक पवन साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
आगामी तिथि 19 नवम्बर के लिए ऑनलाइन मॉड्यूल से जिले के 133 उपार्जन केन्द्रों में सायं 5.30 बजे तक किसानों द्वारा 20 हजार 286 क्विंटल 10 किलोग्राम धा...
किसान भेनलाल साहू ने बताया कि उनके पास 4 एकड़ 92 डिसमिल कृषि भूमि है, जिसमें वे धान की खेती करते हैं। इस वर्ष उन्होंने अपने खेतों में सरना एवं रूद...
उल्लेखनीय है कि जिले में 17 नवम्बर 2026 तक अवैध धान के 13 प्रकरणों में 3039 कट्टा अर्थात 1378 क्विंंटल धान जप्त किया गया था। वहीं 18 नवम्बर को 5 नए...
कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी एवं ...
जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग कोरबा द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 का आयोजन 19 नवंबर 2026 को प्रातः 11 बजे से पं. जवाहर लाल नेहरू ...