राजनांदगांव (वीएनएस)। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में छुरिया तहसील अंतर्गत ग्राम सड़क चिरचारी में अवैध मुरूम उत्खनन की सूचना प्राप्त होने पर तहसीलदार छुरिया श्रीमती आकांक्षा साहू द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच एवं कार्रवाई की गई।
जांच के दौरान अवैध मुरूम उत्खनन में संलिप्त पाए जाने पर एक जेसीबी मशीन एवं एक हाईवा वाहन को जप्त किया गया। जप्त मशीन एवं वाहन के संबंध में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सतत निगरानी रखी जा रही है। कलेक्टर ने अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन की गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरूद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
आगामी तिथि 19 नवम्बर के लिए ऑनलाइन मॉड्यूल से जिले के 133 उपार्जन केन्द्रों में सायं 5.30 बजे तक किसानों द्वारा 20 हजार 286 क्विंटल 10 किलोग्राम धा...
किसान भेनलाल साहू ने बताया कि उनके पास 4 एकड़ 92 डिसमिल कृषि भूमि है, जिसमें वे धान की खेती करते हैं। इस वर्ष उन्होंने अपने खेतों में सरना एवं रूद...
उल्लेखनीय है कि जिले में 17 नवम्बर 2026 तक अवैध धान के 13 प्रकरणों में 3039 कट्टा अर्थात 1378 क्विंंटल धान जप्त किया गया था। वहीं 18 नवम्बर को 5 नए...
उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राजनांदगांव प्रवास के दौरान आयोजित जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में नागरिकों ए...
जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग कोरबा द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 का आयोजन 19 नवंबर 2026 को प्रातः 11 बजे से पं. जवाहर लाल नेहरू ...