सूरजपुर (वीएनएस)। कलेक्टर रेना जमील ने जिले में संचालित अभिनव शैक्षिक पहल शब्दबीज के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा के लिए जिला एवं विकासखंड नोडल की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा मनोज कुमार साहू ने कार्यक्रम की वर्तमान स्थिति, अब तक हुई प्रगति तथा विद्यालय स्तर पर इसके क्रियान्वयन की जानकारी प्रस्तुत की।
कलेक्टर ने अल्प अवधि में शब्दबीज कार्यक्रम के माध्यम से जिले में हुई प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसके सफल क्रियान्वयन में योगदान देने वाले समस्त शिक्षकों एवं संबंधित नोडलों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शब्दबीज केवल शब्दों के अभ्यास तक सीमित कार्यक्रम नहीं है, बल्कि इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में भाषा संबंधी बुनियादी दक्षताओं का विकास करना, उनकी शब्द संपदा बढ़ाना तथा सुनने, बोलने, पढ़ने और लिखने की क्षमता को मजबूत बनाना है। इसलिए कार्यक्रम को प्रत्येक विद्यालय में पूरी गंभीरता, नियमितता एवं प्रभावशीलता के साथ संचालित किया जाना आवश्यक है।
लापरवाही पर समझाइश के बाद होगी सख्त कार्रवाई
समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने कार्यक्रम के क्रियान्वयन में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों एवं सुधार की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए जिला एवं विकासखंड नोडल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम के निर्धारित उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए सभी संस्था प्रमुखों एवं शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता अनिवार्य है। जिन विद्यालयों में कार्यक्रम के संचालन में लापरवाही अथवा उदासीनता पाई जाएगी, वहां संबंधित संस्था प्रमुखों एवं शिक्षकों को पहले समझाइश देकर सुधार का अवसर दिया जाए। इसके बावजूद अपेक्षित सुधार नहीं होने पर संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
कलेक्टर ने कार्यक्रम की नियमित मॉनिटरिंग, विद्यालय स्तर पर गतिविधियों के प्रभावी संचालन तथा सभी स्तरों पर बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि शब्दबीज की सफलता तभी सुनिश्चित होगी, जब प्रत्येक शिक्षक इसे अपनी नियमित शैक्षणिक जिम्मेदारी का हिस्सा बनाकर बच्चों के साथ निरंतर अभ्यास कराएगा। उन्होंने जिला एवं विकासखंड नोडलों को मैदानी स्तर पर कार्यक्रम की प्रगति पर सतत निगरानी रखने तथा आवश्यकतानुसार विद्यालयों को मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों, संस्था प्रमुखों एवं शिक्षकों से सामूहिक जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए शब्दबीज को जिले की एक प्रभावी शैक्षिक पहचान बनाने की अपेक्षा व्यक्त की।
इसके साथ ही समीक्षा बैठक में जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र सिंह पाटले, डिप्टी कलेक्टर यशवंत देवांगन, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा मनोज कुमार साहू, शब्दबीज के जिला नोडल गौतम कुमार शर्मा, सहायक जिला नोडल विजय बरगाह, कुमारी टेसु सुमन एवं बुधराम साहू सहित विकासखंड नोडल रामानुजनगर राधेश्याम साहू, प्रेमनगर पुष्पराज पाण्डेय, ओड़गी दिनेश कुमार पाण्डेय, भैयाथान जुगेन्द्र सोनी एवं प्रतापपुर शैलेश जायसवाल उपस्थित रहे।
कोरबा जिले के ग्राम धनगांव निवासी कृषक शिवराज सिंह भी इस डिजिटल सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। लंबे समय से खेती-किसानी से जुड़े शिवराज सिंह बताते हैं क...
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गा...
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आज रंगमंच सूरजपुर में प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी के मुख्य आतिथ्य में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोज...
प्रदेश सहित जिले में भी खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत 15 नवम्बर से धान उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गई है। कलेक्टर अजी...
भारत सरकार द्वारा नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग के ट्रैफिक ई-चालान के भुगतान के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अब वाह...
राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले को कुष्ठ मुक्त बनाने के उद्देश्य से बुधवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जे.एस.आर. स...