सूरजपुर (वीएनएस)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, के निर्देशानुसार तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर द्वारा आगामी 21 नवंबर 2026, शनिवार को परक्राम्य लिखित अधिनियम, 1881 की धारा 138 के अंतर्गत दर्ज चेक अनादरण (चेक बाउंस) के प्रकरणों के निराकरण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
इस विशेष लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य चेक बाउंस से संबंधित लंबित न्यायालयीन प्रकरणों का आपसी सहमति एवं समझौते के आधार पर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है। विशेष लोक अदालत में केवल परक्राम्य लिखित अधिनियम की धारा 138 के अंतर्गत चेक बाउंस से संबंधित प्रकरणों का ही निराकरण किया जाएगा।
लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों का निराकरण होने से पक्षकारों को लंबी न्यायालयीन प्रक्रिया से राहत मिलेगी, समय एवं धन की बचत होगी तथा आपसी विवादों का सौहार्दपूर्ण वातावरण में समाधान संभव हो सकेगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर द्वारा चेक बाउंस के प्रकरणों से संबंधित सभी पक्षकारों से अपील की गई है कि वे इस विशेष लोक अदालत का लाभ उठाते हुए सक्रिय सहभागिता निभाएं तथा आपसी सहमति से अपने विवादों का समाधान कर इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दें।
विशेष लोक अदालत के संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने अथवा निःशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह हेतु आम नागरिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर एवं तालुका विधिक सेवा समिति, प्रतापपुर से संपर्क कर सकते हैं।
कोरबा जिले के ग्राम धनगांव निवासी कृषक शिवराज सिंह भी इस डिजिटल सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। लंबे समय से खेती-किसानी से जुड़े शिवराज सिंह बताते हैं क...
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गा...
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आज रंगमंच सूरजपुर में प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी के मुख्य आतिथ्य में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोज...
प्रदेश सहित जिले में भी खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत 15 नवम्बर से धान उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गई है। कलेक्टर अजी...
भारत सरकार द्वारा नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग के ट्रैफिक ई-चालान के भुगतान के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अब वाह...
राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले को कुष्ठ मुक्त बनाने के उद्देश्य से बुधवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जे.एस.आर. स...