प्राचार्यों की समीक्षा बैठक में तिमाही परीक्षा परिणामों पर मंथन, कमजोर विषयों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

Posted On:- 2026-11-18




सूरजपुर (वीएनएस)। विकासखंड रामानुजनगर एवं प्रेमनगर के सामुदायिक भवन में जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुनील अग्रवाल, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी रामानुजनगर अवधेश साहू, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी प्रेमनगर प्रताप सिंह पैकरा, बीपीओ  रविनाथ तिवारी की उपस्थिति में  समस्त प्राचार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विद्यालयों के तिमाही परीक्षा परिणामों की विस्तृत समीक्षा डीईओ व एसडीम के द्वारा की गई। साथ ही आगामी छमाही एवं वार्षिक परीक्षा की बेहतर तैयारी को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान परीक्षा परिणामों में सुधार लाने, विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धि बढ़ाने तथा कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

इसके साथ ही बैठक में विशेष रूप से तिमाही परीक्षा में 60 प्रतिशत से कम परीक्षा परिणाम वाले विषयों की समीक्षा की गई। संबंधित विषयों के व्याख्याताओं से परीक्षा परिणाम कम आने के कारणों की जानकारी लेते हुए आगामी परीक्षाओं में बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने, नियमित अध्यापन, विद्यार्थियों की उपस्थिति तथा विषयवार शैक्षणिक प्रगति पर सतत निगरानी रखने की बात कही। इस अवसर पर दोनों विकासखण्डों के समस्त प्राचार्य एवं तिमाही परीक्षा में 60 प्रतिशत से कम परिणाम वाले विषयों के व्याख्याता उपस्थित रहे।



Related News
thumb

घर बैठे मिल रहा धान विक्रय का टोकन, आसान हुई खरीदी की प्रक्रिया

कोरबा जिले के ग्राम धनगांव निवासी कृषक शिवराज सिंह भी इस डिजिटल सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। लंबे समय से खेती-किसानी से जुड़े शिवराज सिंह बताते हैं क...


thumb

कोरबा-अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच...

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गा...


thumb

भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को आत्मसात कर शिक्षित, संगठित और आत्मन...

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आज रंगमंच सूरजपुर में प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी के मुख्य आतिथ्य में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोज...


thumb

जिले में धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू और पारदर्शी बनाने कलेक्टर ने ...

प्रदेश सहित जिले में भी खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत 15 नवम्बर से धान उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गई है। कलेक्टर अजी...


thumb

घर बैठे ऑनलाइन जमा करें ट्रैफिक ई-चालान, परिवहन विभाग ने दी ऑनलाइन ...

भारत सरकार द्वारा नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग के ट्रैफिक ई-चालान के भुगतान के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अब वाह...


thumb

सरगुजा को कुष्ठ मुक्त बनाने का महाभियान, ग्राम सलका में लगा विशेष स...

राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले को कुष्ठ मुक्त बनाने के उद्देश्य से बुधवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जे.एस.आर. स...