भिलाई की सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें

Posted On:- 2026-11-19




- ट्रायल के लिए पहुंची पहली ई-बस का कलेक्टर सिंह ने किया अवलोकन

दुर्ग (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नागरिकों को सस्ती, सुलभ एवं सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश में ई-बस सेवा प्रारंभ की जा रही है। इसी कड़ी में नगर पालिक निगम भिलाई को कुल 50 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की स्वीकृति प्राप्त हुई है। शासन के निर्देशानुसार प्रथम चरण में 20 ई-बसों को सड़कों पर संचालित करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए निगम द्वारा विभिन्न मार्गों का रूट चार्ट भी तैयार कर लिया गया है। ई-बस सेवा प्रारंभ करने की दिशा में आज नगर पालिक निगम भिलाई को ट्रायल के लिए एक इलेक्ट्रिक बस उपलब्ध कराई गई, जिसका कलेक्टर  अभिजीत सिंह ने आज बस स्टैंण्ड में अवलोकन किया।

इस दौरान अधिकारी-कर्मचारियों ने ई.बस में सवार होकर नेहरू नगर चौंक, सूर्या माल, शंकराचार्य कालेज, धमधा रोड, ग्रीन चौंक, दुर्ग रेल्वे स्टेशन, दुर्ग बस स्टेण्ड, राजेन्द्र प्रसाद चौंक, थगड़ा बांध, पंथी चौंक होते हुए रिसाली तक ट्रायल किया गया। यह ट्रायल ई-बस सेवा के सुचारू संचालन की तैयारियों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ई-बस सेवा शुरू होने से भिलाई एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को आवागमन के लिए एक बेहतर परिवहन सुविधा मिल सकेगी। विशेष रूप से नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं आम यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। इलेक्ट्रिक बसें होने के कारण पर्यावरण प्रदूषण में कमी लाने के साथ ही शहर में स्वच्छ एवं हरित परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

रूट चार्ट के अनुसार बसों के संचालन की आगामी तैयारियां की जा रही हैं। ट्रायल की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्धारित योजना के अनुरूप ई-बसों का संचालन प्रारंभ किया जाएगा। इससे भिलाई शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी और नागरिकों को सुविधाजनक यातायात का एक बेहतर विकल्प उपलब्ध होगा। इस अवसर पर नगर पालिक निगम भिलाई आयुक्त सुश्री सुरूचि सिंह, सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।



Related News
thumb

घर पहुंच आधार सेवा बनी सहारा, दिव्यांग महिला की पेंशन फिर से शुरू क...

एक गंभीर बीमारी से प्रभावित और आजीविका के लिए पेंशन पर निर्भर महिला का आधार कार्ड बंद हो गया था। साथ ही आधार में मोबाइल नंबर अपडेट नहीं होने के कार...


thumb

26 नवम्बर को संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग से प्राप्त जानकारी अनुसार वर्तमान में निजी क्षेत्र के कुल 04 नियोजकों से 10वीं, 12वीं, स्नातक, आ...


thumb

बैंक ऑफ बड़ौदा रानीतरई शाखा द्वारा जन सुरक्षा संतृप्ति अभियान के अंत...

इस दौरान प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना सहित विभिन्न जन सुरक्षा यो...


thumb

न्यायिक व्यवस्था के डिजिटल सशक्तीकरण की दिशा में दुर्ग की एक और महत...

पेपरलेस कोर्ट, ई-साक्ष्य एवं ई-समन्स जैसी तकनीकी पहलें न्यायिक व्यवस्था को पारंपरिक कागजी कार्यप्रणाली से आधुनिक डिजिटल प्रणाली की ओर अग्रसर कर रही...


thumb

अहिवारा-संडी-मलपुरीकला-गिरहोला मार्ग का चौड़ीकरण शुरू

पीडब्ल्यूडी के ई.ई. ए.के. भट्टाचार्य ने बताया कि यह मार्ग कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है और कृषि तथा औद्योगिक गतिविधियों के लिहाज ...