26 नवम्बर को संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन

Posted On:- 2026-11-19




दुर्ग (वीएनएस)। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के द्वारा 26 नवम्बर  को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, मालवीय नगर दुर्ग में संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। निजी क्षेत्र के नियोजक जो अपने संस्थान में रिक्त पदों को इस रोजगार मेला के माध्यम से भरना चाहते हैं, वे रिक्त पदों की जानकारी छ.ग.रोजगार विभाग के ई-रोजगार पोर्टल के माध्यम से जिला रोजगार कार्यालय दुर्ग को अधिसूचित करें। छ.ग. रोजगार विभाग के ई-रोजगार पोर्टल के माध्यम से रिक्तियाँ प्रेषित करने के लिए नियोजकों का पोर्टल पर रोजगार मेला हेतु पंजीयन कराना अनिवार्य होगा जिसके लिए नियोक्ता का जीएसटी क्रमांक एवं डॉक्यूमेंट अपलोड करना आवश्यक होगा।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग से प्राप्त जानकारी अनुसार वर्तमान में निजी क्षेत्र के कुल 04 नियोजकों से 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग एवं अन्य योग्यताधारी आवेदकों हेतु 195 तकनीकी एवं गैर तकनीकी रिक्तियाँ प्राप्त हो चुकी है। जिसकी जानकारी रोजगार विभाग के वेबसाईट www.erojgar.cg.gov.in अथवा छ.ग. रोजगार एप पर उपलब्ध है तथा उपलब्ध पदों के लिए इच्छुक आवेदकों द्वारा जानकारी प्राप्त कर ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है। छ.ग. रोजगार विभाग के ई-रोजगार पोर्टल पर उपलब्ध रिक्तियों हेतु आवेदन करने के लिए आवेदक को रोजगार पंजीयन करवाना अनिवार्य है।

जिला स्तरीय रोजगार मेला में सम्मिलित होने के इच्छुक आवेदक रोजगार मेला हेतु ऑनलाईन आवेदन कर रोजगार मेला हेतु निर्धारित स्थान जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र मालवीय नगर चौक दुर्ग में अपने समस्त शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ 26 नवम्बर 2026 को उपस्थित हो सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग में संपर्क कर सकते है।



Related News
thumb

अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर जब्त कर थान...

कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार निग...


thumb

अनंतिम सूची जारी, दावा आपत्ति 27 नवम्बर तक

परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-2 जिला दुर्ग से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त अनंतिम मूल्यांकन पत्रक दिनांक 18 नवम्बर 2026 को एकीकृत...


thumb

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले एससी-एसटी ...

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले प्रदेश के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्...


thumb

आबकारी विभाग द्वारा कुल 109 बल्क लीटर महुआ एवं देशी शराब जप्त

कलेक्टर अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में 16 नवम्बर को गश्त के दौरान वृत्त दुर्ग आंतरिक...


thumb

घर पहुंच आधार सेवा बनी सहारा, दिव्यांग महिला की पेंशन फिर से शुरू क...

एक गंभीर बीमारी से प्रभावित और आजीविका के लिए पेंशन पर निर्भर महिला का आधार कार्ड बंद हो गया था। साथ ही आधार में मोबाइल नंबर अपडेट नहीं होने के कार...