दुर्ग (वीएनएस)। कलेक्टर अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में 16 नवम्बर को गश्त के दौरान वृत्त दुर्ग आंतरिक दक्षिण जिला-दुर्ग द्वारा ग्राम घोरारी में आबकारी स्टॉफ द्वारा अवैध हाथ भट्ठी महुआ शराब 100 लीटर एवं 300 किलो ग्राम शराब बनाने लायक महुआ लाहन जप्त कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार 17 नवम्बर को ग्राम घटिया खुर्द थाना नंदनी नगर में सूचना प्राप्त होते ही आरोपी रिनु पवार के कब्जे से 50 पाव देशी मदिरा मसाला कुल मात्रा 9.0 बल्क लीटर जप्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) (क), 34(2) एवं 36 का उल्लघंन किये जाने पर आरोपी के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया। उक्त प्रकरणों की विवेचना आबकारी उप निरीक्षक रामा नंद दीवान एवं भोजराम रत्नाकर, आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के विरूद्ध अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
18 नवंबर 2026 को छुरा में मेसर्स जय भोमिया जी बीकानेर स्वीट्स, मेसर्स आनंद स्वीट्स एवं मेसर्स देवांगन होटल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मेसर्स आन...
उन्होंने कहा कि ऑनलाइन टोकन व्यवस्था ‘टोकन तुहर हाथ’ किसानों के लिए बेहद सरल, सुगम और सुविधाजनक साबित हो रही है। अब घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से टोक...
जिले में सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने और आवागमन सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। राजिम -फिंगेश्वर -महासमुंद मुख्य जिला मार्...
कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार निग...
परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-2 जिला दुर्ग से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त अनंतिम मूल्यांकन पत्रक दिनांक 18 नवम्बर 2026 को एकीकृत...
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले प्रदेश के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्...