सरल ऑनलाइन टोकन व्यवस्था और 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी से किसानों में उत्साह

Posted On:- 2026-11-19




गरियाबंद (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए समर्थन मूल्य पर 3 हजार 100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। साथ ही, धान खरीदी प्रक्रिया को सरल, सुगम एवं पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन टोकन व्यवस्था लागू की गई है। शासन की इन किसान हितैषी पहलों से किसानों को सुविधा के साथ आर्थिक संबल भी मिल रहा है। जिले के किसान  भागचंद सतनामी भी इस व्यवस्था से लाभान्वित हो रहे हैं।  भागचंद सतनामी लगभग 2 एकड़ कृषि भूमि में खेती करते हैं। उन्होंने ग्रामीण सेवा सहकारी समिति लोहरसिंग में 28 नवंबर को धान विक्रय के लिए ऑनलाइन टोकन कटवाया है। वे इस वर्ष लगभग 36 क्विंटल धान का विक्रय करेंगे। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा 3 हजार 100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी किए जाने से किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन टोकन व्यवस्था ‘टोकन तुहर हाथ’ किसानों के लिए बेहद सरल, सुगम और सुविधाजनक साबित हो रही है। अब घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से टोकन प्राप्त करने की सुविधा मिलने से किसानों को अनावश्यक भागदौड़ और परेशानियों से राहत मिली है।  भागचंद ने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा 13 हजार 839 रुपए प्रति एकड़ की दर से आदान सहायता राशि देने की घोषणा किसानों के लिए बड़ी राहत है। प्राकृतिक आपदा एवं चक्रवात जैसी परिस्थितियों में फसल प्रभावित होने पर यह आर्थिक सहायता किसानों को संबल प्रदान करेगी। इससे किसानों को विपरीत परिस्थितियों में भी आर्थिक परेशानियों का सामना करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने धान खरीदी केंद्रों में की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि शासन द्वारा धान खरीदी प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता और किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के हित में लगातार महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है, जिससे किसानों में विश्वास और उत्साह बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसान खुशहाल हैं और खेती-किसानी को नई मजबूती मिल रही है। उल्लेखनीय है कि जिले के सभी 97 धान खरीदी केंद्रों में सुचारू रूप से धान खरीदी की जा रही है।



Related News
thumb

शून्य रकबा प्रदर्शित होने वाले किसानों की समस्या का होगा त्वरित निर...

कलेक्टर कुन्दन कुमार ने निर्देशित किया है कि जिन किसानों का रकबा शून्य प्रदर्शित हो रहा है, उन्हें संबंधित समिति में बुलाकर एग्रीस्टेक पोर्टल से ह...


thumb

लेखापाल (संविदा) पदों के लिए पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी

विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) योजनांतर्गत जिला पंचायत कांकेर में लेखापाल (संविदा) के 04 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए ...


thumb

अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, फिंगेश्वर में हाइवा जब्त

इसी तरह विकासखंड फिंगेश्वर क्षेत्र में रात के समय रेत के अवैध उत्खनन की शिकायत पर 17 नवंबर 2026 को नगर पंचायत फिंगेश्वर अंतर्गत स्वीकृत रेत खदान गद...


thumb

‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियान के तहत खाद्य प्रतिष्ठानों का किय...

18 नवंबर 2026 को छुरा में मेसर्स जय भोमिया जी बीकानेर स्वीट्स, मेसर्स आनंद स्वीट्स एवं मेसर्स देवांगन होटल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मेसर्स आन...


thumb

गरियाबंद से महासमुंद तक आवागमन होगा आसान, 153.82 करोड़ की लागत से 35...

जिले में सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने और आवागमन सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। राजिम -फिंगेश्वर -महासमुंद मुख्य जिला मार्...