शून्य रकबा प्रदर्शित होने वाले किसानों की समस्या का होगा त्वरित निराकरण

Posted On:- 2026-11-19




एग्रीस्टेक पोर्टल से हटे खसरों को यूएफआर के माध्यम से पुनः जोड़ने के निर्देश, किसानों को टोकन कटवाने में मिलेगी राहत

उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। जिले में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय के लिए कई किसानों का रकबा समिति मॉड्यूल एवं उपार्जन पोर्टल में शून्य (0) प्रदर्शित होने की समस्या को देखते हुए कलेक्टर  कुन्दन कुमार ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार एग्रीस्टेक पोर्टल में संबंधित किसानों के खसरे हट जाने तथा भूमिहीन प्रदर्शित होने के कारण समिति मॉड्यूल में उनका रकबा शून्य दिखाई दे रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए वर्तमान में धान खरीदी हेतु सोसायटी मॉड्यूल में रकबा संशोधन की सुविधा पुनः उपलब्ध कराई गई है।

कलेक्टर  कुन्दन कुमार ने निर्देशित किया है कि जिन किसानों का रकबा शून्य प्रदर्शित हो रहा है, उन्हें संबंधित समिति में बुलाकर एग्रीस्टेक पोर्टल से हटे खसरों को यूएफआर के माध्यम से पुनः जोड़ने की कार्रवाई की जाए। यूएफआर का अनुमोदन होने के बाद समिति मॉड्यूल में ‘किसान संबंधी’ विकल्प के अंतर्गत ‘एग्रीस्टेक से धान खरीदी हेतु भूमि विवरण सिंक करें’ विकल्प का चयन कर संबंधित किसान का किसान कोड दर्ज किया जाएगा। भूमि विवरण सिंक की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद किसान के शून्य रकबे में सुधार हो सकेगा।

इस संबंध में सहकारिता विभाग के प्रभारी उपायुक्त द्वारा भी सभी प्राधिकृत अधिकारियों एवं आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों के प्रबंधकों को निर्देश जारी किए गए हैं। उन्हें तहसील कार्यालय से समन्वय स्थापित कर शून्य रकबा प्रदर्शित होने वाले किसानों के रकबे में संशोधन की कार्रवाई तत्काल पूर्ण कराने कहा गया है, ताकि किसानों को समय पर धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो और वे निर्धारित समयावधि में अपना धान बेच सकें।



Related News
thumb

बदलाव की नई इबारत लिखता बस्तर ओलंपिक

जिला प्रशासन की संवेदनशीलता और बेहतर प्रबंधन की बदौलत यह आयोजन केवल एक प्रतियोगिता न रहकर एक भव्य ग्रामीण उत्सव बन गया है। कलेक्टर अमित कुमार क...


thumb

लेखापाल (संविदा) पदों के लिए पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी

विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) योजनांतर्गत जिला पंचायत कांकेर में लेखापाल (संविदा) के 04 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए ...


thumb

अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, फिंगेश्वर में हाइवा जब्त

इसी तरह विकासखंड फिंगेश्वर क्षेत्र में रात के समय रेत के अवैध उत्खनन की शिकायत पर 17 नवंबर 2026 को नगर पंचायत फिंगेश्वर अंतर्गत स्वीकृत रेत खदान गद...


thumb

‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियान के तहत खाद्य प्रतिष्ठानों का किय...

18 नवंबर 2026 को छुरा में मेसर्स जय भोमिया जी बीकानेर स्वीट्स, मेसर्स आनंद स्वीट्स एवं मेसर्स देवांगन होटल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मेसर्स आन...


thumb

सरल ऑनलाइन टोकन व्यवस्था और 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खर...

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन टोकन व्यवस्था ‘टोकन तुहर हाथ’ किसानों के लिए बेहद सरल, सुगम और सुविधाजनक साबित हो रही है। अब घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से टोक...