धान खरीदी केंद्र अछोटा का कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया आकस्मिक निरीक्षण

Posted On:- 2026-11-20




किसानों से किया सीधा संवाद, खरीदी व्यवस्था को सुगम एवं पारदर्शी बनाए रखने के दिए निर्देश

कृषक उन्नति योजना की दी जानकारी, प्रति एकड़ 13,839 रुपये आदान सहायता के प्रावधान

धमतरी (वीएनएस)। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की व्यवस्था को सुचारू एवं किसान हितैषी बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने आज धान खरीदी केंद्र अछोटा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में धान खरीदी की व्यवस्था, किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, पंजीयन, टोकन एवं उपार्जन संबंधी प्रक्रियाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी व्यवस्थाएं व्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संचालित की जाएं।

            निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने उपस्थित किसानों से सीधे संवाद कर धान खरीदी व्यवस्था के संबंध में उनका फीडबैक लिया। उन्होंने एग्रीस्टेक पंजीयन, टोकन प्राप्त करने तथा धान विक्रय की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए और खरीदी केंद्र में पेयजल, बैठने सहित आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हो।

           कलेक्टर ने किसानों को शासन की कृषक उन्नति योजना के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि योजना के तहत पात्र किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये की दर से आदान सहायता राशि प्रदान किए जाने का प्रावधान है। उन्होंने किसानों को योजना के लाभ एवं संबंधित प्रावधानों की जानकारी देते हुए कहा कि शासन किसानों की आर्थिक उन्नति और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने किसानों को यह सुझाव भी दिया कि पतले धान के विक्रय से पहले मंडी में मिलने वाली कीमत की जानकारी अवश्य लें। मंडी में पतले धान का बेहतर मूल्य मिलने की संभावना होने पर किसान वहां विक्रय के विकल्प पर भी विचार कर सकते हैं।

           इसके पश्चात कलेक्टर ने मंडी बोर्ड द्वारा निर्माणाधीन गोदाम का निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

             निरीक्षण के दौरान एसडीएम  पीयूष तिवारी, जिला खाद्य अधिकारी  बसंत कोर्राम, सहकारी समिति के उप संचालक  प्रदीप ठाकुर, मार्कफेड के  सुनील सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।



Related News
thumb

धान खरीदी अभियान में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 4,303 किसानों ...

जिले में धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा उपार्जन केंद्रों की सतत निगरानी की जा रही है। केंद्रों में किसानों...


thumb

धमतरी में औद्योगिक विकास को मिल रही नई गति, फूड पार्क और इंडस्ट्रीय...

इसी क्रम में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज नगर पंचायत बड़ी करेली में निर्माणाधीन फूड पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन अधोसंरचना...


thumb

ग्राम कुंडेल में विकसित हो रहा आर्मी ग्राउंड, युवाओं को मिलेगी सैन्...

कलेक्टर ने कहा कि ग्राम कुंडेल में आर्मी ग्राउंड का विकास सामुदायिक एकजुटता और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का प्रेरक उदाहर...


thumb

गरियाबंद में 230 पदों पर भर्ती के लिए 30 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला

छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग तथा संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्...


thumb

ग्राम खैरा में कृषि सूचना केंद्र का शुभारंभ, किसानों के बीच रहकर कृ...

ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव एवं ग्रामीण उद्यमिता जागरूकता विकास योजना के अंतर्गत चतुर्थ वर्ष के कृषि विद्यार्थी लगभग दो माह तक ग्राम में रहकर क...