धमतरी (वीएनएस)। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से जारी है। शासन की किसान हितैषी नीतियों और प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं के फलस्वरूप किसान उत्साहपूर्वक अपने उपज का विक्रय करने धान खरीदी केंद्रों में पहुंच रहे हैं। जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा, सुगम व्यवस्था और व्यवस्थित धान खरीदी को प्राथमिकता दी जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले में अब तक कुल 4,303 किसानों से 14,893 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। वहीं, 20 नवंबर 2026 के लिए कुल 1,480 टोकन जारी किए गए हैं, जिनके माध्यम से 5,318.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जानी है। टोकन व्यवस्था से किसानों को अपनी निर्धारित तिथि पर धान विक्रय करने में सुविधा मिल रही है तथा उपार्जन केंद्रों में अनावश्यक भीड़ की स्थिति से बचने में भी मदद मिल रही है।
जिले में धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा उपार्जन केंद्रों की सतत निगरानी की जा रही है। केंद्रों में किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के साथ ही धान की गुणवत्ता परीक्षण, तौल, बारदाना उपलब्धता, स्टैकिंग और अभिलेख संधारण सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाए।
प्रशासन द्वारा किसानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि एवं टोकन के अनुसार ही अपने धान का विक्रय करने उपार्जन केंद्र पहुंचें। साथ ही धान को अच्छी तरह सुखाकर एवं निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप लाएं, ताकि खरीदी प्रक्रिया सहज और समयबद्ध तरीके से संपन्न हो सके। जिले में धान खरीदी कार्य को किसान हितों के अनुरूप पारदर्शी, व्यवस्थित एवं निर्बाध रूप से संचालित करने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है।
सेना में भर्ती होकर देशसेवा करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए जिला प्रशासन ने 12 अग्निवीर प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए हैं। इसके साथ ही भर्ती क...
कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि योजना की प्रगति का आकलन केवल प्राप्त आवेदनों के आधार पर नहीं, बल्कि स्वीकृत ऋण प्रकरणों, स्थापित सोलर संयंत्रों और ...
कलेक्टर श्री मिश्रा ने आश्रम परिसर में अधूरे पड़े निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्हो...
इसी क्रम में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज नगर पंचायत बड़ी करेली में निर्माणाधीन फूड पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन अधोसंरचना...
कलेक्टर ने कहा कि ग्राम कुंडेल में आर्मी ग्राउंड का विकास सामुदायिक एकजुटता और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का प्रेरक उदाहर...