नई दिल्ली(वीएनएस)। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बर्ड फ्लू के प्रकोप से बचाने वाली स्वदेशी वैक्सीन बनने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से बनी पूर्णतः स्वदेशी वैक्सीन आज देश को समर्पित की जा रही है। इस वैक्सीन को भारतीय अनुसंधान परिषद के निसाद संस्थान के द्वारा बनाया गया है। केंद्रीय मंत्री शिवराज ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए इस वैक्सीन के बारे में जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में देशवासियों को संबोधित करते हुए लिखा कि प्रिय बहनों और भाइयों, एक खुशखबरी आपको दे रहा हूं। बर्ड फ्लू एक ऐसी बीमारी है, जो यदि फैल जाए तो भारी नुकसान करती है। बड़ी संख्या में मुर्गियां तो मारी जाती ही हैं, लेकिन मुर्गियों से इंसानों में भी इस बीमारी के फैलने का खतरा रहता है और अब तक 500 बार बर्ड फ्लू का प्रकोप हमारे देश में हो चुका है। केंद्रीय मंत्री ने लिखा कि लेकिन अब डरने की बात नहीं है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के निसाद संस्थान ने एक ऐसी स्वदेशी वैक्सीन बना ली है, जो मुर्गियों को अगर लग गई तो बर्ड फ्लू रोग से वे बच पाएंगी और केवल मुर्गियां नहीं बचेंगी, मुर्गियों के बचने के साथ-साथ इंसानों में भी यह बीमारी नहीं फैलेगी और जो इस महामारी के कारण नुकसान होता है। उस नुकसान से बचा जा सकेगा। 20 नवंबर को यह पूर्णतः स्वदेशी वैक्सीन जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से बनी है, देश को समर्पित की जा रही है।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बताया कि पिछले 12 वर्षों में स्वदेशी टीकों का विकास, पशुधन और पोल्ट्री (मुर्गी पालन) को संक्रामक रोगों से बचाने में कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इन प्रयासों से पशुओं के स्वास्थ्य की रक्षा करने, बीमारियों से होने वाले नुकसान को कम करने, किसानों की आय बढ़ाने और किसान समुदायों के जीवन स्तर में सुधार लाने में मदद मिली है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में किसानों की समृद्धि और ग्रामीण भारत के सशक्तीकरण की दिशा में कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं।
सोने के आभूषणों में अधिक वजन दिखाने के लिए रेनियम और इरिडियम जैसी उच्च घनत्व वाली धातुओं के उपयोग से संबंधित रिपोर्टों के बीच जेम्स एंड ज्वेलरी उद्...
देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर रामनगरी अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा शुरू होते ही आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने अनुमान जताय...
भाजपा ने वीडियो गेम जीटीए 6 की लोकप्रियता का इस्तेमाल करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी सरकार के विकास कार्यों का प्रचार किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोद...
जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की दो सदस्यीय पीठ ने इस मामले की सुनवाई करते हुए न केवल इन दोनों मुख्य याचिकाओं को खारिज किया, बल्कि त...
यहां के हाई ग्राउंड्स पुलिस थाने में बसव समिति के अध्यक्ष की शिकायत पर लेखक रवि हंज और प्रकाशक विश्वेश्वर भट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।