15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित

Posted On:- 2026-11-21




- 5 एकड़ कृषि भूमि कृषकों के नाम वापस करने के आदेश जारी

राजनांदगांव (वीएनएस)।  जिला प्रशासन द्वारा कृषकों के हितों के संरक्षण और राजस्व मामलों के निराकरण की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डोंगरगांव द्वारा कृषकों के हित में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए करीब 15 साल पुरानी कृषि भूमि की रजिस्ट्री को शून्य घोषित किया गया है।

यह प्रकरण डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम आसरा एवं ग्राम किरगी की कुल करीब 5 एकड़ कृषि भूमि से संबंधित है। प्रकरण की सुनवाई एवं जांच के दौरान पाया गया कि संबंधित जमीन की रजिस्ट्री वास्तविक खरीदी-बिक्री के लिए नहीं, बल्कि ऋण के लेन-देन के दौरान दबावपूर्वक कराई गई थी। जांच में यह भी सामने आया कि कृषकों ने अपनी स्वतंत्र सहमति से जमीन का विक्रय नहीं किया था। मामले के तथ्यों एवं उपलब्ध दस्तावेजों की जांच के बाद छत्तीसगढ़ समाज के कमजोर वर्गों के कृषि भूमि धारकों का उधार देने वालों के भूमि हड़पने संबंधी कुचक्रों से परित्राण तथा मुक्ति अधिनियम, 1976 की धारा 7 (ii) के तहत ग्राम आसरा की भूमि की 11 जनवरी 2010 तथा ग्राम किरगी की भूमि की 19 जुलाई 2011 को हुई रजिस्ट्री को शून्य घोषित करने का आदेश जारी किया गया है। साथ ही राजस्व रिकॉर्ड में आवश्यक सुधार कर उक्त भूमि पुन: कृषकों के नाम दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। इस निर्णय से संबंधित कृषकों को उनकी  5 एकड़ कृषि भूमि वापस मिलने का रास्ता साफ हुआ है।



Related News
thumb

कोदो, कुटकी एवं रागी की समर्थन मूल्य पर होगी खरीदी, किसानों को मिले...

कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि निर्धारित समर्थन मूल्य के अनुसार कोदो का 3 हजार 200 रुपये, कुटकी का 3 हजार 350 रुपये तथा रागी का 5 हजार 205 रुप...


thumb

30 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला

छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग तथा संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्...


thumb

एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के ...

शिक्षकों को भी कार्यक्रम से जोड़ते हुए रचनात्मक और डिजिटल शिक्षण के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। कैनवा फॉर एजुकेशन के माध्यम से डिजिटल सामग्री तैयार कर...


thumb

अग्रणी बैंक प्रबंधक ने ली पीएम स्वनिधि योजना के लंबित आवेदनों के प्...

बैठक में नगर निगम दुर्ग आयुक्त सुश्री लीना कोसम, नगर निगम भिलाई आयुक्त सुश्री सुरुचि सिंह एवं अग्रणी बैंक प्रबंधक संजय गर्ग सहित बैंक शाखाओं के शा...


thumb

किसानों को मिली बड़ी राहत, शून्य रकबे में सुधार कार्य में तेजी

इसी क्रम में भानुप्रतापपुर एसडीएम अनिकेत अशोक फड़तरे के मार्गदर्शन में भानुप्रतापपुर तहसील की सभी 9 समितियों एवं 12 धान उपार्जन केन्द्रों में शून्य...


thumb

बैठक 23 को

जिला पंचायत दुर्ग की सामान्य सभा की बैठक 23 नवम्बर 2026 को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में धान खरीदी, शिक्षा विभ...