दुर्ग (वीएनएस)। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने विभिन्न दुर्घटनाओं में असमय मृत्यु का शिकार हुए व्यक्तियों के परिजनों के लिए कुल 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुभाग दुर्ग के अंतर्गत इंदिरा चौक वैशाली नगर सुपेला भिलाई निवासी स्व. राकेश देवांगन की घटना 09 सितम्बर 2024 को लक्ष्मी मेडिकल स्टोर के सामने नाली के पानी में डुबने के कारण मृत्यु, महावीर चौक छावनी तहसील व जिला दुर्ग निवासी स्व. दुष्यंत कुमार की घटना 12 मार्च 2020 को दर्री तालाब में नहाते समय पानी में डुबने से मृत्यु और ग्राम बोरई तहसील व जिला दुर्ग निवासी स्व. रामचंद यादव की घटना 18 फरवरी 2026 को ग्राम बोरई के शीतला तालाब के पानी में डुबने के कारण मृत्यु हुई है। इसी प्रकार अनुविभाग धमधा के अंतर्गत ग्राम करेली तहसील बोरी जिला दुर्ग निवासी स्व. वेदांत पटेल की घटना 08 जनवरी 2026 को ग्राम करेली घर के सामने खाली मैदान में खेल रहा था, तभी जहरीले सांप के काटने से मृत्यु हुई है। कलेक्टर सिंह द्वारा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधानों के अनुरूप स्व. राकेश देवांगन के पिता परेटन देवांगन, स्व. दुष्यंत कुमार के माता श्रीमती कौशल्या देशमुख, स्व. रामचंद्र यादव की पत्नी, पुत्र, पुत्री श्रीमती रूपा बाई, जितेन्द्र यादव, दीपक यादव, संतोषी यादव और स्व. वेदांत पटेल के पिता एवं माता तरूण कुमार, श्रीमती भारती पटेल क्रमशः 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।
कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि निर्धारित समर्थन मूल्य के अनुसार कोदो का 3 हजार 200 रुपये, कुटकी का 3 हजार 350 रुपये तथा रागी का 5 हजार 205 रुप...
छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग तथा संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्...
शिक्षकों को भी कार्यक्रम से जोड़ते हुए रचनात्मक और डिजिटल शिक्षण के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। कैनवा फॉर एजुकेशन के माध्यम से डिजिटल सामग्री तैयार कर...
बैठक में नगर निगम दुर्ग आयुक्त सुश्री लीना कोसम, नगर निगम भिलाई आयुक्त सुश्री सुरुचि सिंह एवं अग्रणी बैंक प्रबंधक संजय गर्ग सहित बैंक शाखाओं के शा...
इसी क्रम में भानुप्रतापपुर एसडीएम अनिकेत अशोक फड़तरे के मार्गदर्शन में भानुप्रतापपुर तहसील की सभी 9 समितियों एवं 12 धान उपार्जन केन्द्रों में शून्य...
जिला पंचायत दुर्ग की सामान्य सभा की बैठक 23 नवम्बर 2026 को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में धान खरीदी, शिक्षा विभ...