डॉ. मोहन भागवत ने शांतिकुंज अधिष्ठात्री शैलदीदी से की भेंट

Posted On:- 2026-11-21




हरिद्वार (वीएनएस)। शांतिकुंज प्रवास के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत शांतिकुंज पहुंचे और शांतिकुंज अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी से आत्मीय भेंट की। इस दौरान दोनों प्रमुखों के बीच विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा हुई। भेंट के दौरान आध्यात्मिक मूल्यों, समाज निर्माण और सांस्कृतिक चेतना से जुड़े विषयों पर आत्मीय संवाद हुआ।

डॉ. भागवत ने शांतिकुंज स्थित सिद्ध अखंड दीप के दर्शन कर विश्व बंधुत्व और लोकमंगल की प्रार्थना की। इसके पश्चात उन्होंने युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की चरण पादुकाओं में भावांजलि अर्पित कर नमन किया।

इस अवसर पर श्रद्धेया शैलदीदी ने डॉ. मोहन भागवत का मंगल तिलक कर स्वागत किया। उन्हें गायत्री महामंत्र अंकित उपवस्त्र, युग साहित्य और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जन्मशताब्दी समारोह के दलनायक डॉ. चिन्मय पण्ड्या, शांतिकुंज महिला मंडल प्रमुख श्रीमती शैफाली पण्ड्या सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं परिजन उपस्थित रहे।



Related News
thumb

प्रधानमंत्री मोदी ने किया नीतीश सेतु का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार के वैशाली जिले में पहुंचकर गंगा नदी पर करीब 4,280 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कच्ची दरगाह-बिदुपुर छ...


thumb

यूपी सीएम योगी की मां पंचतत्व में विलीन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी मां को आखिरी प्रणाम करते हुए एक भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा किया।


thumb

सोने में रेनियम-इरिडियम मिलाने की खबरों से घबराने की जरूरत नहीं, सत...

सोने के आभूषणों में अधिक वजन दिखाने के लिए रेनियम और इरिडियम जैसी उच्च घनत्व वाली धातुओं के उपयोग से संबंधित रिपोर्टों के बीच जेम्स एंड ज्वेलरी उद्...


thumb

अयोध्या में आस्था का सैलाब, 50 लाख श्रद्धालुओं ने की पंचकोसी परिक्रमा

देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर रामनगरी अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा शुरू होते ही आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने अनुमान जताय...


thumb

बर्ड फ्लू से बचाव के लिए स्वदेशी वैक्सीन देश को समर्पित, शिवराज बोल...

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बर्ड फ्लू के प्रकोप से बचाने वाली स्‍वदेशी वैक्‍सीन बनने पर खुशी जाहिर की है। उन्‍होंने बताया कि प्रधानमंत्री ...