माइली साइरस ने मैक्स मोरंडो से रचाई शादी

Posted On:- 2026-11-22




मुंबई (वीएनएस)। मशहूर गायिका माइली साइरस शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने कैलिफोर्निया के पाम स्प्रिंग्स में अपने निजी आवास पर संगीतकार मैक्स मोरंडो से शादी रचाई, जो लंबे समय से उनके बॉयफ्रेंड रहे हैं। इस जोड़े ने अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में एक-दूसरे से शादी की कसमें खाईं। गायिका की शादी की तस्वीरें शनिवार को सामने आईं, जिन्हें प्रशंसक जमकर साझा कर रहे हैं। माइली ने अभी तक सोशल मीडिया पर कोई आधिकारिक पोस्ट नहीं किया है।

माइली ने समारोह के लिए एक बैकलेस सफेद वेडिंग गाउन पहना था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। गायिका अपनी आंखों से आंसू पोंछती नजर आईं, वहीं मैक्स उनके सामने खड़े हो कर भावुक भाषण पढ़ते दिखाई दिए। सफेद फूलों वाली सुंदर सजावट ने इस पल को और खास बना दिया। शादी में गायिका की मां टिश साइरस और उनकी छोटी बहन, गायिका-गीतकार नोआ साइरस भी शामिल थीं।



Related News
thumb

ओम के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल

अभिनेत्री साई पल्लवी बहुप्रतीक्षित एक्शन-ड्रामा फिल्म 'ओम: चैप्टर 1-उधिराम : द ब्लड वुड' में आईपीएस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी।


thumb

13 साल बाद साथ आए श्रद्धा आर्या-गौरव खन्ना

अभिनेत्री श्रद्धा आर्या पहली बार एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स के आगामी शो 'दिल की बेवफाइयां' में गौरव खन्ना के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।


thumb

OTT में अनुव जैन की एंट्री, 'कॉल मी बे' सीजन 2 के लिए लेकर आए 'तू ...

कोची में अपने कॉन्सर्ट के दौरान इस गाने की झलक दिखाकर फैंस को उत्साहित करने के बाद, सिंगर-सॉन्गराइटर अनुव जैन अब आखिरकार 'तू कह दे तो' गाना दर्शकों...


thumb

टाइम100नेक्स्ट इंडिया लिस्ट में शामिल हुए आर्यन खान!

आर्यन खान ने पिछले साल अपने डायरेक्शन में बनी नेटफ्लिक्स सीरीज बैंड्स ऑफ बॉलीवुड से सभी का दिल जीत लिया था।


thumb

'गुज़ारिश' के 16 साल: भंसाली ने पर्दे पर उतारी थी दर्द और मोहब्बत क...

संजय लीला भंसाली उन फिल्मकारों में से हैं, जिनकी फिल्में थिएटर से बाहर आने के बाद भी दर्शकों के दिलों और दिमाग में लंबे समय तक बनी रहती हैं।