बिलासपुर (वीएनएस)। बिल्हा विकासखंड के ग्राम मोहदा की निवासी दिव्या कुमारी को सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदन के कुछ ही दिनों में जाति प्रमाण पत्र मिल गया। उन्होंने बिल्हा तहसील स्थित सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन किया था। दिव्या ने बताया कि आवेदन से लेकर प्रमाण पत्र मिलने तक पूरी प्रक्रिया सरल रही और उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।
दिव्या ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि ऑनलाइन सुविधा से उन्हें प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बार-बार सरकारी कार्यालय नहीं जाना पड़ा। इससे उनके समय और श्रम की बचत हुई। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए विशेष रूप से मददगार है, क्योंकि सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से जरूरी प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन करना आसान हो गया है।
आम नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने के लिए शुरू किए गए सेवा सेतु पोर्टल पर विभिन्न प्रमाण पत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा है। दिव्या कुमारी ने इस पहल की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
कोरिया जिले के 72 वर्षीय किसान बच्चालाल साहू ने मोबाइल ऐप से ऑनलाइन टोकन लेकर छिनडांड समिति के खरीदी केंद्र में 26.80 क्विंटल धान बेचा। रामचरित्तर...
। कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने सोमवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व (एएनसी) जांच समय पर कराने और स्वास...
कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने विगत दिनों रिमझिम बारिश के बीच खेतों में पहुंचकर किसानों से मुलाकात की और धान की उपज की जानकारी ली। बेमौसम बारिश से धान की...
कोरिया जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण के तहत आवास प्लस 2.0 के पात्र परिवारों को पक्के मकान की स्वीकृति देने का काम तेजी से चल रहा है।
सैनिक स्कूल अंबिकापुर में शैक्षणिक सत्र 2027दृ28 के लिए कक्षा छठवीं और नौवीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 2 दिसंबर 2026 की रात 11 बजकर 50 मिनट तक w...
कलेक्टर कार्यालय, बैकुंठपुर ने पटना तहसील में सर्पदंश से हुई दो मौतों और बिच्छू के डंक से हुई एक मौत के मामले में कुल 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायत...