बिलासपुर (वीएनएस)। ग्राम पंचायतों की स्थानीय जरूरतों और प्राथमिकताओं के अनुरूप विकसित ग्राम पंचायत प्लान (वीजीपीपी) तैयार करने के लिए आज जिला पंचायत बिलासपुर के सभागृह में जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिला स्तर की क्रियान्वयन एजेंसियों के अधिकारियों और कर्मचारियों को ग्राम पंचायतों की दीर्घकालीन विकास योजना तैयार करने और उसके समयबद्ध क्रियान्वयन की जानकारी दी गई।
राज्य स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त सहायक परियोजना अधिकारी (वीबी-जी राम जी) अनुराधा शुक्ला ने विकसित ग्राम पंचायत प्लान की अवधारणा और ग्राम पंचायत स्तर पर योजना तैयार करने की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने स्थानीय जरूरतों के आधार पर विकास कार्यों के चयन, योजना के तकनीकी पहलुओं और चयनित कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में मार्गदर्शन दिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्राम पंचायतों के लिए गुणवत्तापूर्ण विकास योजनाएं तैयार करना और उनमें शामिल कार्यों का पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करना था। प्रशिक्षण में क्रियान्वयन एजेंसियों के अधिकारी-कर्मचारी, जनपद स्तर से ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के एसडीओ एवं एसई, जिला पंचायत की वीबी-जी राम जी शाखा के कर्मचारी, तकनीकी सहायक और अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कोरिया जिले के 72 वर्षीय किसान बच्चालाल साहू ने मोबाइल ऐप से ऑनलाइन टोकन लेकर छिनडांड समिति के खरीदी केंद्र में 26.80 क्विंटल धान बेचा। रामचरित्तर...
। कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने सोमवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व (एएनसी) जांच समय पर कराने और स्वास...
कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने विगत दिनों रिमझिम बारिश के बीच खेतों में पहुंचकर किसानों से मुलाकात की और धान की उपज की जानकारी ली। बेमौसम बारिश से धान की...
कोरिया जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण के तहत आवास प्लस 2.0 के पात्र परिवारों को पक्के मकान की स्वीकृति देने का काम तेजी से चल रहा है।
सैनिक स्कूल अंबिकापुर में शैक्षणिक सत्र 2027दृ28 के लिए कक्षा छठवीं और नौवीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 2 दिसंबर 2026 की रात 11 बजकर 50 मिनट तक w...
कलेक्टर कार्यालय, बैकुंठपुर ने पटना तहसील में सर्पदंश से हुई दो मौतों और बिच्छू के डंक से हुई एक मौत के मामले में कुल 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायत...