सुकमा (वीएनएस)। वाहन चालकों को अब यातायात नियमों के उल्लंघन पर जारी ई-चालान की जानकारी लेने और उसका जुर्माना भरने के लिए सरकारी दफ्तरों या थानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। परिवहन विभाग ने नागरिकों की सुविधा के लिए घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से लंबित ई-चालान देखने, उसका ऑनलाइन भुगतान करने और तत्काल रसीद प्राप्त करने की डिजिटल सुविधा उपलब्ध कराई है।
इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए वाहन स्वामियों को भारत सरकार के अधिकृत ई-चालान पोर्टल echallan.parivahan.gov.in पर जाना होगा। पोर्टल पर वाहन का विकल्प चुनने के बाद अपना पंजीयन क्रमांक और कैप्चा कोड दर्ज कर “गेट डिटेल“ पर क्लिक करना होगा, जिससे वाहन के विरुद्ध जारी सभी लंबित चालानों का विवरण स्क्रीन पर खुल जाएगा।
लंबित चालानों की सूची सामने आने के बाद वाहन स्वामी जिस चालान का निपटारा करना चाहते हैं, उसके सामने दिए गए चेक बॉक्स या “पे नाउ“ विकल्प का चयन कर सकते हैं। इसके पश्चात नेट बैंकिंग, यूपीआई और डेबिट कार्ड सहित अन्य सुरक्षित डिजिटल माध्यमों से आसानी से जुर्माने की राशि का भुगतान किया जा सकेगा।
ऑनलाइन भुगतान की इस सहूलियत के साथ ही परिवहन विभाग ने सुकमा जिले के वाहन चालकों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति भी सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अनजान नंबर से आने वाले संदेश, संदिग्ध लिंक या ।APK फाइल पर बिल्कुल क्लिक न करें और न ही किसी अजनबी के कहने पर भुगतान करें। किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी की आशंका होने पर तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई है।
छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल जिला कोरिया के बैकुंठपुर से चोटिया मार्ग के दो लेन एवं पेव्हड शोल्डर निर्मा...
क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए विकास की दिशा में एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जिला एमसीबी में पेंड्री से बेलकामार पहुंच मार्ग (व्हाया मंगौरा) के निर्मा...
स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से रविवार, 29 नवंबर 2026 को मनेन्द्रगढ़...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026-27 के भव्य समापन समारोह में शामिल ...
मुख्यमंत्री साय ने रविवार को जशपुर जिले के बगिया स्थित अपने निज निवास में महत्वाकांक्षी ‘JOHAR Edu-SAT’ परियोजना का शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री साय रविवार को सरगुजा जिले के प्रवास के दौरान अंबिकापुर के सरगंवा स्थित पुष्प वाटिका में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री...