जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साह और उमंग के साथ हुआ शुभारंभ

Posted On:- 2026-11-24




विधायक आशाराम नेताम ने की विधिवत शुभारंभ की घोषणा

11 खेल विधाओं में खिलाड़ी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा, मार्च पास्ट के साथ हुआ आयोजन का आगाज

उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)।  जिला मुख्यालय कांकेर में आज जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय इस आयोजन में जिले के सभी विकासखण्डों से पहुंचे खिलाड़ी 11 खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत मार्च पास्ट के साथ हुई, जिसमें विभिन्न विकासखंडों के खिलाड़ियों ने अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक  आशाराम नेताम ने कहा कि कांकेर बस्तर का प्रवेश द्वार है और बस्तर ओलंपिक के माध्यम से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने खेलों को बस्तर की प्रतिभाओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है। युवाओं को खेल के साथ योग, स्वच्छता और अनुशासन को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए तथा नशे से दूर रहना चाहिए। पढ़ाई के साथ खेलों में भी आगे बढ़कर युवा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

कलेक्टर  कुन्दन कुमार ने दो दिवसीय आयोजन के शुभारंभ पर सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बस्तर संभाग के सभी सात जिलों में बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। जिले के सभी विकासखंडों से खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के दम पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पहुंचे हैं। यहां उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और हार से निराश न होकर लगातार प्रयास करते रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है, ताकि जिले के खिलाड़ी भविष्य में कॉमनवेल्थ गेम्स और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक जैसे बड़े मंचों तक पहुंच सकें।

नगर पालिका अध्यक्ष  अरुण कौशिक ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन की सराहना की और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में  महेश जैन ने भी संबोधित किया। इसके पश्चात विधायक  आशाराम नेताम ने बस्तर ओलंपिक 2026 के विधिवत शुभारंभ की घोषणा की। कलेक्टर  कुन्दन कुमार ने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और निष्पक्षता के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की शपथ दिलाई। इसके बाद खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर खेल प्रतियोगिताओं का आगाज किया गया।

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला बालिका वर्ग में कांकेर और अंतागढ़ की टीमों के बीच रस्साकसी का हुआ, जिसमें कांकेर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। इसके बाद जूनियर वर्ग में विभिन्न खेल विधाओं की जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। पूरे आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। बस्तर ओलंपिक के शुभारंभ अवसर पर पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा मारकोले, नगरपालिका उपाध्यक्ष  उत्तम यादव, भारतीय खाद्य निगम के सदस्य  हलधर साहू, चेम्बर ऑफ कामर्स कांकेर के अध्यक्ष  अरूण शर्मा, जिला पंचायत सीईओ  हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर  भागवत प्रसाद जायसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी  रमेश निषाद सहित व्यायाम शिक्षकगण मौजूद रहे।



Related News
thumb

कलेक्टर जनदर्शन में विद्युत दुर्घटना में मृत युवक के परिजनों को सौं...

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज आयोजित कलेक्टर जनदर्शन के दौरान विद्युत दुर्घटना में मृत ग्राम मोहारा...


thumb

धान खरीदी 6,006 किसानों से 21,272.48 मीट्रिक टन धान का उपार्जन

धान खरीदी के साथ-साथ सहकारी समितियों के माध्यम से लिंकिंग के जरिए ऋण वसूली में भी बालोद जिला सराहनीय प्रगति दर्ज कर रहा है। 21 नवंबर तक जिले में कु...


thumb

कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सख्...

दर्रा धान खरीदी केंद्र के निरीक्षण के दौरान बिना सफाई के धान की खरीदी और केंद्र में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्हों...


thumb

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं, हुआ निराकरण

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे लोगों से मधुर एवं आत्मीय बातचीत कर ...


thumb

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का आपसी समन्वय से प्राथमिकता के साथ करें...

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों, शासकीय योजनाओं औ...