कलेक्टर जनदर्शन में विद्युत दुर्घटना में मृत युवक के परिजनों को सौंपा गया 4 लाख रुपये का चेक

Posted On:- 2026-11-24




चर्चा के दौरान भावुक हुए परिजन, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आत्मीयता से बंधाया ढांढस

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा स्वीकृत की गई सहायता राशि

बालोद (वीएनएस)। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज आयोजित कलेक्टर जनदर्शन के दौरान विद्युत दुर्घटना में मृत ग्राम मोहारा निवासी स्व.  खोमेन्द्र कुमार साहू के पिता  गोपेश्वर साहू को छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) की ओर से 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया। जनदर्शन कक्ष में परिजनों ने अपने दिवंगत पुत्र की आपबीती को बताते हुए अत्यंत भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गईं। इस मार्मिक क्षण में कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने अत्यंत आत्मीयता और संवेदनशीलता के साथ परिजनों से बात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

उल्लेखनीय है कि 19 दिसंबर 2025 को विद्युत वितरण केंद्र गुरुर के अंतर्गत ग्राम कोचेरा में टेंट का सामान वाहन में लोड कर बांधते समय 11 के.व्ही. विद्युत लाइन के संपर्क में आने से ग्राम मोहारा निवासी युवक  खोमेन्द्र कुमार साहू की मृत्यु हो गई थी। प्रकरण को सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए राज्य शासन एवं छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रावधानों के अनुरूप मृतक के पिता  गोपेश्वर साहू के नाम पर 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई।



Related News
thumb

धान खरीदी 6,006 किसानों से 21,272.48 मीट्रिक टन धान का उपार्जन

धान खरीदी के साथ-साथ सहकारी समितियों के माध्यम से लिंकिंग के जरिए ऋण वसूली में भी बालोद जिला सराहनीय प्रगति दर्ज कर रहा है। 21 नवंबर तक जिले में कु...


thumb

कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सख्...

दर्रा धान खरीदी केंद्र के निरीक्षण के दौरान बिना सफाई के धान की खरीदी और केंद्र में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्हों...


thumb

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं, हुआ निराकरण

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे लोगों से मधुर एवं आत्मीय बातचीत कर ...


thumb

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का आपसी समन्वय से प्राथमिकता के साथ करें...

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों, शासकीय योजनाओं औ...


thumb

जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साह और उमंग के साथ हुआ शुभारंभ

नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन की सराहना की और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में महे...