ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने प्रशासन और CRPF की पहल, नुलकातोंग में सिलाई प्रशिक्षण शुरू

Posted On:- 2026-11-24




सुकमा (वीएनएस)। ग्रामीण अंचलों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें आजीविका के नए अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन सुकमा एवं 218वीं बटालियन CRPF द्वारा संयुक्त रूप से महत्वपूर्ण पहल की गई है। कलेक्टर अमित कुमार के मार्गदर्शन में कोंटा तहसील अंतर्गत नुलकातोंग कैंप में आसपास के गांवों की महिलाओं के लिए सिलाई कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस पहल के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है।

CRPF के सिविक एक्शन प्रोग्राम  (CAP) के तहत जिला प्रशासन एवं कौशल विकास केंद्र सुकमा के सहयोग से संचालित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं को सिलाई का व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को केवल कौशल प्रदान करना ही नहीं, बल्कि उन्हें स्वरोजगार के लिए तैयार कर आय के स्थायी साधनों से जोड़ना भी है। इससे महिलाएं अपने गांव में ही सिलाई कार्य शुरू कर आर्थिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभा सकेंगी।

प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं अपनी दक्षता के अनुरूप सिलाई कार्य एवं लघु व्यवसाय शुरू कर सकेंगी। इससे उन्हें रोजगार के लिए अन्य स्थानों पर निर्भर रहने की आवश्यकता कम होगी और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में भी सहयोग मिलेगा। जिला प्रशासन द्वारा कौशल विकास को आजीविका संवर्धन और महिला सशक्तिकरण से जोड़ते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर 218वीं बटालियन CRPF के कमांडेंट विश्वदीप सिंह, जिला कौशल विकास अधिकारी कैलाश कश्यप, लाइवलीहुड कॉलेज के एकाउंटेंट क्रांति बघेल, सहायक कमांडेंट आशीष सिंह, भारती, आनंद सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। जिला प्रशासन और CRPF की यह संयुक्त पहल दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को कौशल, रोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने के साथ ही स्थानीय स्तर पर आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में सार्थक प्रयास है।



Related News
thumb

बैकुंठपुर से चोटिया मार्ग के लिए शासन ने दी 2041.61 लाख रुपये की प्...

छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल जिला कोरिया के बैकुंठपुर से चोटिया मार्ग के दो लेन एवं पेव्हड शोल्डर निर्मा...


thumb

पेंड्री से बेलकामार तक 10 किमी सड़क मार्ग को 724.74 लाख रुपए की स्वी...

क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए विकास की दिशा में एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जिला एमसीबी में पेंड्री से बेलकामार पहुंच मार्ग (व्हाया मंगौरा) के निर्मा...


thumb

योग, जुम्बा और साइकिल रैली से गूंजा मनेन्द्रगढ़, ‘फिट इंडिया-संडे ऑन...

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से रविवार, 29 नवंबर 2026 को मनेन्द्रगढ़...


thumb

सरगुजा में फुटबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन अकादमियां होंगी स्थापित : विष...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026-27 के भव्य समापन समारोह में शामिल ...


thumb

मुख्यमंत्री ने किया ‘JOHAR Edu-SAT’ परियोजना का शुभारंभ

मुख्यमंत्री साय ने रविवार को जशपुर जिले के बगिया स्थित अपने निज निवास में महत्वाकांक्षी ‘JOHAR Edu-SAT’ परियोजना का शुभारंभ किया


thumb

मुख्यमंत्री ने सरगंवा में सुनी ‘मन की बात’ की 140वीं कड़ी

मुख्यमंत्री साय रविवार को सरगुजा जिले के प्रवास के दौरान अंबिकापुर के सरगंवा स्थित पुष्प वाटिका में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री...