सुकमा (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना का लाभ वास्तविक किसानों तक पहुंचाने और खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ कार्य कर रहा है। जिले में धान खरीदी के लिए कुल 27 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं, वहीं किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बुड़दी और बड़ेसेट्टी में दो नए धान खरीदी केंद्र भी प्रारंभ किए गए हैं। इसके साथ ही धान के अवैध परिवहन, भंडारण और अनियमितताओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिलेभर में लगातार निगरानी एवं जांच अभियान चलाया जा रहा है।
कलेक्टर अमित कुमार के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में बुधवार को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) छिंदगढ़ सुमित ध्रुव के नेतृत्व में राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने पुसपाल स्थित अनाज व्यापारियों के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान गुप्ता ट्रेडर्स के गोदाम में अनुमति से अधिक 100 बोरी (40 क्विंटल) तथा श्रीराम ट्रेडर्स के गोदाम में 25 बोरी (10 क्विंटल) धान पाया गया। संयुक्त जांच दल ने दोनों प्रतिष्ठानों में पाई गई अनियमितताओं पर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता, अवैध भंडारण अथवा बिचौलियों की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वास्तविक किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना और शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसके लिए निगरानी दलों द्वारा लगातार जांच की जा रही है तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल जिला कोरिया के बैकुंठपुर से चोटिया मार्ग के दो लेन एवं पेव्हड शोल्डर निर्मा...
क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए विकास की दिशा में एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जिला एमसीबी में पेंड्री से बेलकामार पहुंच मार्ग (व्हाया मंगौरा) के निर्मा...
स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से रविवार, 29 नवंबर 2026 को मनेन्द्रगढ़...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026-27 के भव्य समापन समारोह में शामिल ...
मुख्यमंत्री साय ने रविवार को जशपुर जिले के बगिया स्थित अपने निज निवास में महत्वाकांक्षी ‘JOHAR Edu-SAT’ परियोजना का शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री साय रविवार को सरगुजा जिले के प्रवास के दौरान अंबिकापुर के सरगंवा स्थित पुष्प वाटिका में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री...