सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली बड़ी राहत, नेलावरम के दिलीप कुमार के आधार कार्ड में सुधरा नाम

Posted On:- 2026-11-24




मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में आमजन की समस्याओं का हो रहा त्वरित निराकरण

सुकमा (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी पहल “सीएम हेल्पलाइन 1076“ आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बन रही है। इसी कड़ी में सुकमा जिले के ग्राम नेलावरम निवासी दिलीप कुमार के आधार कार्ड में दर्ज नाम की त्रुटि का प्रशासन द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए सफलतापूर्वक निराकरण किया गया है।

आधार कार्ड में नाम गलत दर्ज होने के कारण दिलीप कुमार को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने और दैनिक आवश्यक कार्यों को पूरा करने में लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय स्तर पर समस्या का समाधान नहीं होने पर उन्होंने सीएम हेल्पलाइन 1076 पर अपनी शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत प्राप्त होते ही जिला प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों ने मामले को पूरी गंभीरता से लिया। अधिकारियों ने दिलीप कुमार से संपर्क कर उन्हें आधार केंद्र बुलाया और सभी आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रियाएं पूरी करवाते हुए कुछ ही दिनों के भीतर उनके आधार कार्ड में नाम सुधार दिया। अपनी लंबे समय से लंबित समस्या के त्वरित और सहज समाधान से संतुष्ट होकर दिलीप कुमार ने राहत की सांस ली और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।



Related News
thumb

बैकुंठपुर से चोटिया मार्ग के लिए शासन ने दी 2041.61 लाख रुपये की प्...

छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल जिला कोरिया के बैकुंठपुर से चोटिया मार्ग के दो लेन एवं पेव्हड शोल्डर निर्मा...


thumb

पेंड्री से बेलकामार तक 10 किमी सड़क मार्ग को 724.74 लाख रुपए की स्वी...

क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए विकास की दिशा में एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जिला एमसीबी में पेंड्री से बेलकामार पहुंच मार्ग (व्हाया मंगौरा) के निर्मा...


thumb

योग, जुम्बा और साइकिल रैली से गूंजा मनेन्द्रगढ़, ‘फिट इंडिया-संडे ऑन...

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से रविवार, 29 नवंबर 2026 को मनेन्द्रगढ़...


thumb

सरगुजा में फुटबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन अकादमियां होंगी स्थापित : विष...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026-27 के भव्य समापन समारोह में शामिल ...


thumb

मुख्यमंत्री ने किया ‘JOHAR Edu-SAT’ परियोजना का शुभारंभ

मुख्यमंत्री साय ने रविवार को जशपुर जिले के बगिया स्थित अपने निज निवास में महत्वाकांक्षी ‘JOHAR Edu-SAT’ परियोजना का शुभारंभ किया


thumb

मुख्यमंत्री ने सरगंवा में सुनी ‘मन की बात’ की 140वीं कड़ी

मुख्यमंत्री साय रविवार को सरगुजा जिले के प्रवास के दौरान अंबिकापुर के सरगंवा स्थित पुष्प वाटिका में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री...