घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, किसानों के लिए धान बेचना हुआ आसान

Posted On:- 2026-11-25




प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले पात्र किसानों को भी मिलेगी 13,839 रुपये प्रति एकड़ की पूरी आदान सहायता

खरीदी केंद्र की सुविधाओं और आदान सहायता की घोषणा के लिए किसानों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

बिलासपुर(वीएनएस)। पूरे जिले के धान खरीदी केंद्रों सहित छतौना के धान उपार्जन केंद्र में भी किसानों की सुविधा के लिए पेयजल, तिरपाल और बारदाने सहित खरीदी से जुड़ी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। घर बैठे ऑनलाइन टोकन मिलने से किसान निर्धारित समय पर अपनी उपज लेकर केंद्र पहुंच रहे हैं। धान बेचने आए किसानों ने केंद्र की व्यवस्थाओं और ऑनलाइन टोकन की सुविधा की सराहना की।

 ग्राम छतौना के किसान  दिनेश कुमार कौशिक 83 कट्टी धान लेकर उपार्जन केंद्र पहुंचे। उन्होंने बताया कि केंद्र में धान को ढकने के लिए तिरपाल, पर्याप्त बारदाने और किसानों के लिए पेयजल सहित अन्य जरूरी  व्यवस्था की गई है। खरीदी व्यवस्थित ढंग से होने से किसानों को अपनी उपज बेचने में सहूलियत मिल रही है।  कौशिक ने कहा कि समर्थन मूल्य पर खरीदी से किसानों को अपनी मेहनत और उपज का उचित दाम मिल रहा है। उन्होंने खरीदी की व्यवस्थाओं और 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी के लिए मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। इसी गांव के किसान  विकास कुमार वर्मा ने बताया कि उन्होंने घर बैठे ऑनलाइन टोकन लिया और निर्धारित समय पर उपार्जन केंद्र पहुंचकर 54 क्विंटल धान बेचा। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन टोकन मिलने से धान बेचने की प्रक्रिया आसान हुई है। केंद्र में उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हुई और समिति प्रबंधक सहित कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिला।

  कौशिक और  वर्मा ने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की उस घोषणा का भी स्वागत किया, जिसके अनुसार प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले पात्र किसानों को भी 13,839 रुपये प्रति एकड़ की पूरी आदान सहायता मिलेगी। दोनों किसानों ने कहा कि इस फैसले से कम उपज वाले छोटे किसानों को आर्थिक राहत मिलेगी। उन्होंने खरीदी केंद्र की सुविधाओं, ऑनलाइन टोकन की व्यवस्था और पूरी आदान सहायता देने की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।



Related News
thumb

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्य...

कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं की उद्यमशीलता क्षमता का विकास करना, उन्हें आजीविका के नए अवसरों से परिचित कराना तथा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर ब...


thumb

सहकारी समिति का निर्वाचन कार्यक्रम जारी

नवजागरण प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार मर्यादित बिलासपुर का निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया है। जारी कार्यक्रम अनुसार 25 नवंबर को नामांकन पत्रों क...


thumb

सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्र...

बिल्हा विकासखंड के ग्राम मोहदा की निवासी दिव्या कुमारी को सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदन के कुछ ही दिनों में जाति प्रमाण पत्र मिल गया। उन्हों...


thumb

विकसित ग्राम पंचायत प्लान तैयार करने के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण आ...

राज्य स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त सहायक परियोजना अधिकारी (वीबी-जी राम जी) अनुराधा शुक्ला ने विकसित ग्राम पंचायत प्लान की अवधारणा और ग्राम पंच...


thumb

धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, किसानों की सुविधा का रखें पूरा ध...

प्रभारी सचिव ने खरीदी के बाद केन्द्रों में सुरक्षित रखे धान का भी निरीक्षण किया। तिरपाल से ढके होने के कारण धान को बारिश से कोई नुकसान नहीं प...