बिलासपुर (वीएनएस)। बिल्हा विकासखंड के ग्राम मोहदा की निवासी दिव्या कुमारी को सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदन के कुछ ही दिनों में जाति प्रमाण पत्र मिल गया। उन्होंने बिल्हा तहसील स्थित सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन किया था। दिव्या ने बताया कि आवेदन से लेकर प्रमाण पत्र मिलने तक पूरी प्रक्रिया सरल रही और उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। दिव्या ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि ऑनलाइन सुविधा से उन्हें प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बार-बार सरकारी कार्यालय नहीं जाना पड़ा। इससे उनके समय और श्रम की बचत हुई। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए विशेष रूप से मददगार है, क्योंकि सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से जरूरी प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन करना आसान हो गया है।
आम नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने के लिए शुरू किए गए सेवा सेतु पोर्टल पर विभिन्न प्रमाण पत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा है। दिव्या कुमारी ने इस पहल की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं की उद्यमशीलता क्षमता का विकास करना, उन्हें आजीविका के नए अवसरों से परिचित कराना तथा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर ब...
नवजागरण प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार मर्यादित बिलासपुर का निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया है। जारी कार्यक्रम अनुसार 25 नवंबर को नामांकन पत्रों क...
राज्य स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त सहायक परियोजना अधिकारी (वीबी-जी राम जी) अनुराधा शुक्ला ने विकसित ग्राम पंचायत प्लान की अवधारणा और ग्राम पंच...
ग्राम छतौना के किसान दिनेश कुमार कौशिक 83 कट्टी धान लेकर उपार्जन केंद्र पहुंचे। उन्होंने बताया कि केंद्र में धान को ढकने के लिए तिरपाल, पर्याप्त ...
प्रभारी सचिव ने खरीदी के बाद केन्द्रों में सुरक्षित रखे धान का भी निरीक्षण किया। तिरपाल से ढके होने के कारण धान को बारिश से कोई नुकसान नहीं प...