रायपुर (वीएनएस)। जांजगीर-चांपा जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने हसदेव नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर लगभग 25 हाईवा रेत के अवैध भंडारण और चौन माउंट मशीन को जब्त किया है।
एसडीएम चांपा शशि चौधरी, तहसीलदार प्रशांत पटेल एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा हसदेव नदी के तटवर्ती ग्राम सोंठी, पिपरदा, पूछेली, खपरीडीह, बम्हनीडीह एवं गोविंदा में आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पूछेली, पिपरदा एवं बम्हनीडीह में अवैध रूप से भंडारित लगभग 25 हाईवा रेत को जब्त किया गया। इसके साथ ही पूछेली एवं पिपरदा में चौन माउंट मशीन होने की सूचना मिलने पर संयुक्त टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जब्ती की कार्रवाई की।
जिला प्रशासन द्वारा खनिज संसाधनों के अवैध दोहन पर अंकुश लगाने के लिए नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। कलेक्टर महोबे ने अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनिज गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए निरीक्षण एवं कार्रवाई का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
तहसीलदार पेंड्रारोड के नेतृत्व में आज गौरेला स्थित लाल बंगला के सामने अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं नगर पालि...
मुख्यमंत्री श्री साय जनदर्शन के दौरान नागरिकों की समस्याओं से रूबरू होंगे तथा उनके त्वरित एवं यथोचित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दि...
उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने अस्पताल परिसर में संचालित अटल आरोग्य लैब, पोषण पुनर्वास केंद्र एवं आयोजित रक्तदान शिविर का भी अवलोकन किया। उन्होंने इन...
इस संबंध में 23 नवंबर को मत्स्य बीज प्रक्षेत्र बाघिमा, जशपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मत्स्य कृषकों को झींगा पालन की आधुनिक त...
वहीं ग्राम कुधूर में 271 लाख रुपये की लागत से 100 बिस्तरीय छात्रावास भवन का विद्युतीकरण सहित निर्माण कार्य तथा ग्राम पंचायत जोड़ेंगा में 216.47 ला...