झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ

Posted On:- 2026-11-25




40 अनुसूचित जनजाति हितग्राहियों को झींगा बीज वितरित, 25 हेक्टेयर में होगा एकीकृत पालन

प्रति हेक्टेयर लागत पर 60 प्रतिशत अनुदान, 3.32 से 5.32 लाख रुपये तक लाभ की संभावना

रायपुर (वीएनएस)। जशपुर जिले में मत्स्य पालन को अधिक लाभकारी और रोजगारपरक बनाने के लिए पारंपरिक मछली पालन के साथ आधुनिक तकनीक आधारित झींगा पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। उपलब्ध जल संसाधनों का बेहतर उपयोग कर मत्स्य कृषकों की आय बढ़ाने और उनकी आजीविका मजबूत करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।

योजना के तहत जिले के सभी विकासखंडों से निजी और पट्टे पर प्राप्त तालाबों में मत्स्य पालन करने वाले अनुसूचित जनजाति वर्ग के 40 हितग्राहियों का चयन किया गया है। इनके तालाबों में कुल 25 हेक्टेयर क्षेत्र पर मछली और झींगा का एकीकृत पालन (पॉलीकल्चर) किया जाएगा।

इस संबंध में 23 नवंबर को मत्स्य बीज प्रक्षेत्र बाघिमा, जशपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मत्स्य कृषकों को झींगा पालन की आधुनिक तकनीक, तालाब प्रबंधन, बीज संचयन और उत्पादन की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में चयनित हितग्राहियों को झींगा बीज भी वितरित किया गया।

योजना के अंतर्गत झींगा पालन के लिए प्रति हेक्टेयर लागत पर विभाग की ओर से 60 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। इससे कृषक कतला और रोहू जैसी प्रमुख मछली प्रजातियों के साथ मीठे पानी में झींगा पालन कर सकेंगे। झींगा की बाजार में अच्छी मांग और अपेक्षाकृत अधिक मूल्य के कारण एक ही तालाब से दो तरह के मत्स्य उत्पाद प्राप्त होंगे।

विभागीय आकलन के अनुसार, इस पद्धति से मत्स्य कृषक प्रति हेक्टेयर लगभग 3.32 लाख से 5.32 लाख रुपये तक लाभ अर्जित कर सकते हैं। योजना से मत्स्य पालन की उत्पादकता और आर्थिक लाभ बढ़ने के साथ जनजातीय कृषकों के लिए अतिरिक्त आय, स्वरोजगार और आजीविका के नए अवसर सृजित होंगे।



Related News
thumb

लाल बंगला के सामने से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

तहसीलदार पेंड्रारोड के नेतृत्व में आज गौरेला स्थित लाल बंगला के सामने अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं नगर पालि...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को

मुख्यमंत्री श्री साय जनदर्शन के दौरान नागरिकों की समस्याओं से रूबरू होंगे तथा उनके त्वरित एवं यथोचित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दि...


thumb

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोह...

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने अस्पताल परिसर में संचालित अटल आरोग्य लैब, पोषण पुनर्वास केंद्र एवं आयोजित रक्तदान शिविर का भी अवलोकन किया। उन्होंने इन...


thumb

अवैध रेत भंडारण : 25 हाईवा रेत और चौन माउंट मशीन जब्त

एसडीएम चांपा शशि चौधरी, तहसीलदार प्रशांत पटेल एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा हसदेव नदी के तटवर्ती ग्राम सोंठी, पिपरदा, पूछेली, खपरीडीह, बम्...


thumb

वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 ...

वहीं ग्राम कुधूर में 271 लाख रुपये की लागत से 100 बिस्तरीय छात्रावास भवन का विद्युतीकरण सहित निर्माण कार्य तथा ग्राम पंचायत जोड़ेंगा में 216.47 ला...