अंडमान और निकोबार में राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता खेलेंगे खैरागढ़ के अथर्व सिंह

Posted On:- 2026-11-25





रायपुर(वीएनएस)।खैरागढ़ के फुटबॉल खिलाड़ी अथर्व सिंह का चयन अंडर-19 बालक वर्ग की राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वे अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इस उपलब्धि पर बुधवार को वेसलियन स्कूल, खैरागढ़ में आयोजित समारोह में अथर्व के साथ उनके पिता श्री अभिलेख सिंह और माता श्रीमती नीलू सिंह को भी सम्मानित किया गया।
समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी श्री उपेंद्र कुमार देवांगन, सहायक संचालक श्री मनोहर चंदेल, सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री प्रिंकेश कश्यप और विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुश्री नीलम राजपूत उपस्थित रहे। अतिथियों ने अथर्व और उनके माता-पिता को सैश पहनाकर श्रीफल भेंट किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने तालियों से अथर्व का उत्साह बढ़ाया।
अतिथियों ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अथर्व के चयन से वेसलियन स्कूल और पूरे खैरागढ़ क्षेत्र का मान बढ़ा है। उन्होंने अथर्व को बधाई दी और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर वेसलियन स्कूल के प्राचार्य श्री एस. मसीह, खेल प्रभारी श्रीमती पूर्णिमा सिंह, विद्यालय के शिक्षक-कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 



Related News
thumb

ई-चालान भरना हुआ आसान, QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी पूरी जानकारी

राजधानी रायपुर में अब वाहन चालकों के लिए ई-चालान की जानकारी प्राप्त करना और उसका ऑनलाइन भुगतान करना आसान हो गया है। यातायात पुलिस कमिश्नरेट ने इसके...



thumb

टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने स्क्रीनिंग और जागरूकता गतिविधियो...

महासमुंद जिले को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित टीबी मुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्...


thumb

सुखरी उपार्जन केंद्र में किसान बिपिन राजवाड़े ने पिता के नाम से बेचा...

डिजिटल सुविधाओं के विस्तार से अब किसानों को धान विक्रय के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा है। मोबाइल के माध्यम से स्वयं तुहंर टोक...


thumb

पीटीएस लालबाग में आयोजित शिविर में जवानों ने किया रक्तदान

मानवता की सेवा और जरूरतमंदों की मदद के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस प्रशिक्षण शाला (पीटीएस), लालबाग जगदलपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।