लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र में 19.32 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगी दो सड़कें, विधायक प्रबोध मिंज ने किया भूमिपूजन

Posted On:- 2026-11-25





रायपुर(वीएनएस)।अम्बिकापुर जिले के लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। मंगलवार को लोक निर्माण विभाग (भ/स), अंबिकापुर द्वारा आयोजित भूमिपूजन एवं कार्य शुभारंभ कार्यक्रम में लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने दोनों सड़कों का भूमिपूजन कर निर्माण कार्यों की शुरुआत की।
इन दोनों सड़क निर्माण कार्यों की कुल लंबाई 10 किलोमीटर है तथा इन पर लगभग 19 करोड़ 33 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके अंतर्गत असकला झेराडीह से बरगीडीह तक 5.80 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण 11 करोड़ 47 लाख 80 हजार रुपये की लागत से किया जाएगा। वहीं कोरंधा से पसेना तक 4.20 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण 7 करोड़ 85 लाख 5 हजार रुपये की लागत से होगा।
इस अवसर पर विधायक श्री प्रबोध मिंज ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सड़कें ग्रामीण विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला बन रही हैं। बेहतर सड़क संपर्क से ग्रामीणों को आवागमन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं तक पहुंचने में सहूलियत मिलती है। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी तथा विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरुपा सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देव नारायण यादव, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पावले, विधायक प्रतिनिधि श्री जयंत मिंज, श्री अरविंद गुप्ता, श्री इन्द्रदेव गुप्ता, श्री हलीम फिरदौसी सहित विभागीय अधिकारी, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।



Related News
thumb

ई-चालान भरना हुआ आसान, QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी पूरी जानकारी

राजधानी रायपुर में अब वाहन चालकों के लिए ई-चालान की जानकारी प्राप्त करना और उसका ऑनलाइन भुगतान करना आसान हो गया है। यातायात पुलिस कमिश्नरेट ने इसके...


thumb

टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने स्क्रीनिंग और जागरूकता गतिविधियो...

महासमुंद जिले को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित टीबी मुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्...


thumb

अंडमान और निकोबार में राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता खेलेंगे खैरागढ़ ...

खैरागढ़ के फुटबॉल खिलाड़ी अथर्व सिंह का चयन अंडर-19 बालक वर्ग की राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वे अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में आयो...


thumb

सुखरी उपार्जन केंद्र में किसान बिपिन राजवाड़े ने पिता के नाम से बेचा...

डिजिटल सुविधाओं के विस्तार से अब किसानों को धान विक्रय के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा है। मोबाइल के माध्यम से स्वयं तुहंर टोक...


thumb

पीटीएस लालबाग में आयोजित शिविर में जवानों ने किया रक्तदान

मानवता की सेवा और जरूरतमंदों की मदद के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस प्रशिक्षण शाला (पीटीएस), लालबाग जगदलपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।