रायपुर(वीएनएस)।श्री सांई बाबा आदर्श महाविद्यालय डिगमा में मंगलवार को स्वीप एवं निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) एवं NSS टीम द्वारा ग्राम पंचायत खालिबा में राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष दिवा शिविर, मतदाता पंजीयन एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्ण सहभागिता ली। इस दौरान नए मतदाताओं के पंजीयन हेतु फॉर्म-6 की जानकारी एवं प्रक्रिया के बारे में बताया गया। मतदाता सूची में संशोधन हेतु फॉर्म-8 भरवाए गए तथा मतदान के महत्व एवं लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान स्वच्छता, नशामुक्ति एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में NSS कार्यक्रम अधिकारी श्री देवेंद्र दास सोनवानी एवं स्वीप नोडल अधिकारी श्री सुमन मिंज के नेतृत्व में किया गया। शिविर को सफल बनाने में सहायक प्राध्यापक श्री कृष्ण राम चौहान, कैंपस एम्बेसडर निशा निषाद एवं चंद्र प्रकाश राजवाड़े सहित स्वीप एवं ELC टीम के स्वयंसेवकों ने सक्रिय योगदान दिया।
प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत और आजीविका की विविध संभावनाओं से समृद्ध नगरी-सिहावा अंचल को पर्यटन एवं आर्थिक गतिविधियों के नए कें...
ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात...
राजधानी रायपुर में अब वाहन चालकों के लिए ई-चालान की जानकारी प्राप्त करना और उसका ऑनलाइन भुगतान करना आसान हो गया है। यातायात पुलिस कमिश्नरेट ने इसके...
महासमुंद जिले को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित टीबी मुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्...