बलौदाबाजार (वीएनएस)। शासन की सेवा-सेतु पहल आम नागरिकों के लिए विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल, सुगम एवं सुलभ बनाने में सहायक साबित हो रही है। इसके माध्यम से नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है और उनके कार्य निर्धारित प्रक्रिया के तहत पूरे हो रहे हैं।
इसी कड़ी में लाभार्थी ईश्वर पोरते ने अपने नाम में परिवर्तन कर ईश्वर सिंह किए जाने के लिए तहसील कार्यालय सिमगा में आवेदन प्रस्तुत किया था। सेवा-सेतु के माध्यम से उनके आवेदन पर आवश्यक कार्यवाही की गई। इसके पश्चात छत्तीसगढ़ राजपत्र में नाम परिवर्तन का प्रकाशन हुआ और उन्हें राजपत्र की प्रति भी प्राप्त हो गई।
श्री पोरते ने बताया कि सेवा-सेतु के माध्यम से नाम परिवर्तन की प्रक्रिया सरल एवं सुगम तरीके से पूरी हुई। उन्होंने इस सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ शासन एवं तहसील कार्यालय सिमगा के प्रति आभार व्यक्त किया।
सेवा-सेतु के माध्यम से नागरिकों को शासकीय सेवाएं सहजता से उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। यह पहल डिजिटल माध्यम से शासन की सेवाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने और उनके कार्यों को आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल जिला कोरिया के बैकुंठपुर से चोटिया मार्ग के दो लेन एवं पेव्हड शोल्डर निर्मा...
क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए विकास की दिशा में एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जिला एमसीबी में पेंड्री से बेलकामार पहुंच मार्ग (व्हाया मंगौरा) के निर्मा...
स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से रविवार, 29 नवंबर 2026 को मनेन्द्रगढ़...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026-27 के भव्य समापन समारोह में शामिल ...
मुख्यमंत्री साय ने रविवार को जशपुर जिले के बगिया स्थित अपने निज निवास में महत्वाकांक्षी ‘JOHAR Edu-SAT’ परियोजना का शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री साय रविवार को सरगुजा जिले के प्रवास के दौरान अंबिकापुर के सरगंवा स्थित पुष्प वाटिका में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री...