बलौदाबाजार (वीएनएस)। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान के तहत जिले के धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं। किसान भी अपनी उपज लेकर खरीदी केंद्रों में पहुंच रहे हैं और सुव्यवस्थित व्यवस्था के बीच धान विक्रय कर रहे हैं।
इसी कड़ी में ग्राम रवान निवासी किसान सालिक राम वर्मा बुधवार को अपनी पांच एकड़ कृषि भूमि में उत्पादित धान को बेचने के लिए भरसेली धान खरीदी केंद्र पहुंचे। उन्होंने बताया कि मगरवाय खार में उनकी पांच एकड़ जमीन है, जहां उन्होंने धान की फसल लगाई थी। उन्होंने धान खरीदी केंद्र में किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि सोसायटी में धान बेचने के लिए बहुत अच्छी व्यवस्था है।
श्री वर्मा ने कहा कि सुशासन सरकार द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ तक धान खरीदी की जा रही है, जिससे किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत कम उत्पादन के कारण 21 क्विंटल प्रति एकड़ से कम धान बेचने वाले किसानों को भी अंतर की राशि प्रदान करने की घोषणा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय ऐसे किसानों के हित में महत्वपूर्ण है, जिनकी फसल का उत्पादन किसी कारणवश निर्धारित सीमा से कम रहता है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल जिला कोरिया के बैकुंठपुर से चोटिया मार्ग के दो लेन एवं पेव्हड शोल्डर निर्मा...
क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए विकास की दिशा में एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जिला एमसीबी में पेंड्री से बेलकामार पहुंच मार्ग (व्हाया मंगौरा) के निर्मा...
स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से रविवार, 29 नवंबर 2026 को मनेन्द्रगढ़...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026-27 के भव्य समापन समारोह में शामिल ...
मुख्यमंत्री साय ने रविवार को जशपुर जिले के बगिया स्थित अपने निज निवास में महत्वाकांक्षी ‘JOHAR Edu-SAT’ परियोजना का शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री साय रविवार को सरगुजा जिले के प्रवास के दौरान अंबिकापुर के सरगंवा स्थित पुष्प वाटिका में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री...