वाशिंगटन (वीएनएस)। अमेरिकी नियामकों ने स्पेसएक्स को अंतरिक्ष में डेटा सेंटर के रूप में काम करने वाले 10 लाख तक उपग्रह तैनात करने की अनुमति दे दी है। खगोलविदों ने इस पर आपत्ति जताई है और चेतावनी दी है कि इस परियोजना से शोध कार्यों में बाधा आ सकती है और रात को आसमान का स्वरूप बदल सकता है। फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (एफसीसी) ने कहा कि प्रस्तावित 'स्टारमाइंड' नेटवर्क पृथ्वी पर इस्तेमाल के लिए अंतरिक्ष में डेटा प्रोसेस करेगा, जिससे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कंप्यूटिंग की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी। इसे अंतरिक्ष में डेटा सेंटरों के एक समूह के लिए अमेरिका की ओर से दी गई पहली मंजूरी बताया गया है। इस मंजूरी से नेटवर्क को स्थापित करने की अनुमति मिलती है; इसका मतलब यह नहीं है कि उपग्रह (पहले ही लॉन्च किए जा चुके हैं।
ये उपग्रह ऑप्टिकल लिंक के जरिए कम्युनिकेट करेंगे, जबकि रेडियो लिंक बैकअप और आपातकालीन संचार के रूप में काम करेंगे। एफसीसी ने कहा कि यह सिस्टम अंतरिक्ष में मौजूद कचरे से जुड़े उनके नियमों के अनुरूप है। चेयरमैन ब्रेंडन कैर ने कहा, अमेरिका दुनिया को 'सुपर इंटेलिजेंस' के युग में ले जा रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में, अमेरिका यह सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठा रहा है कि यह क्रांतिकारी तकनीक नए अवसर पैदा करे, निवेश को बढ़ावा दे और अमेरिकी लोगों को लंबे समय तक लाभ पहुंचाए।
उन्होंने कहा, एफसीसी ने आज अंतरिक्ष में डेटा सेंटरों के लिए 10 लाख 'ऑर्बिटल कंप्यूट मॉड्यूल' तैनात करने की मंजूरी देकर इस प्रयास को और तेज कर दिया है। यह कदम अमेरिका के नेतृत्व और विकास को गति देने के लिए जरूरी कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में एक नई और साहसिक शुरुआत है।
कैर ने कहा, सुपर इंटेलिजेंस (एसआई) के क्षेत्र में अमेरिका के नेतृत्व को बनाए रखने के लिए 'कंप्यूट कैंपस' या डेटा सेंटर बहुत जरूरी हैं। अपनी कंप्यूटिंग क्षमता को पृथ्वी से बाहर ले जाकर, स्पेसएक्स और उनके कई प्रतिस्पर्धी, जो अपने खुद के ऑर्बिटल डेटा सेंटरों पर काम कर रहे हैं, समय की मांग को पूरा कर रहे हैं।
भारत के सबसे बड़े मैथमेटिशियन और एजुकेटर आनंद कुमार, जो कि सुपर 30 जैसे जाने माने प्रोग्राम के फाउंडर भी हैं, उन्हें जापान में शिक्षा के क्षेत्र मे...
शिकागो विश्वविद्यालय में एक पाकिस्तानी छात्र के सवाल का जवाब देते हुए गांधी ने कहा, "गुंजाइश तो है, लेकिन एक बड़ी समस्या है- और वह यह है कि पाकिस्त...
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को चीनी शहर शेनझेन में हुई बैठक के बाद प...
चीन के शेनझेन शहर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात हुई। पह...
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कहा कि भारत को अमेरिका से यह आश्वासन मिला है कि प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) के त...