सुकमा (वीएनएस)। जिले में प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और अवैध खनिज गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। कलेक्टर अमित कुमार के निर्देशानुसार राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग के संयुक्त जांच दल ने झापरा वन नाका क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर रेत माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। प्रशासन की इस त्वरित और सख्त घेराबंदी से अवैध उत्खनन व परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया है।
इस संयुक्त अभियान के दौरान टीम ने गौण खनिज साधारण रेत के अवैध उत्खनन और बिना वैध अभिवहन पास के परिवहन में लिप्त कुल 05 वाहनों को धर दबोचा। कार्रवाई के तहत 18 नवंबर को 03 ट्रैक्टर (क्रमांक MBNABAVBANRC03018, CG 26 J 2523 एवं CG 26 J 5080) तथा 23 नवंबर को मलकानगिरी (ओडिशा) के चालकों से जुड़े 01 हाईवा (OD 30 H 9196) और 01 जेसीबी (चेचिस क्रमांक HAR3DX5502522647) को मौके से रेत लोडिंग एवं अनलोड करते हुए जब्त किया गया।
प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पकड़े गए सभी 05 वाहन चालकोंकृ देवा कुंजाम, हड़मा, दुला पोड़ियामी, गदाधर मालकर और मनीष पटेल के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71(5), खान एवं खनिज (विकास तथा विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21(5) और छत्तीसगढ़ खनिज नियम 2009 के तहत सख्त दण्डात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
जिला प्रशासन ने सभी खनिज ठेकेदारों और परिवहनकर्ताओं को पुनः सख्त चेतावनी दी है कि बिना वैध रॉयल्टी और अभिवहन पास के खनिज परिवहन एक गंभीर दण्डनीय अपराध है। कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिले भर में खनिज अमले द्वारा निरंतर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस सफल कार्रवाई में राजस्व अमला, खनि निरीक्षक, खनिज जांच दल और सिटी कोतवाली सुकमा के पुलिस बल का सराहनीय योगदान रहा।
छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल जिला कोरिया के बैकुंठपुर से चोटिया मार्ग के दो लेन एवं पेव्हड शोल्डर निर्मा...
क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए विकास की दिशा में एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जिला एमसीबी में पेंड्री से बेलकामार पहुंच मार्ग (व्हाया मंगौरा) के निर्मा...
स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से रविवार, 29 नवंबर 2026 को मनेन्द्रगढ़...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026-27 के भव्य समापन समारोह में शामिल ...
मुख्यमंत्री साय ने रविवार को जशपुर जिले के बगिया स्थित अपने निज निवास में महत्वाकांक्षी ‘JOHAR Edu-SAT’ परियोजना का शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री साय रविवार को सरगुजा जिले के प्रवास के दौरान अंबिकापुर के सरगंवा स्थित पुष्प वाटिका में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री...