सुकमा के ‘डिजिटल सुरक्षा कवच’ ने जीता देश का दिल

Posted On:- 2026-11-27




एक व्हाट्सऐप ग्रुप से बच रही सड़क दुर्घटना पीड़ितों की जिंदगियां

सुकमा (वीएनएस)। दूरस्थ और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों वाले सुकमा जिले में अब सड़क दुर्घटना के बाद किसी भी घायल को इलाज या पैसों के अभाव में जिंदगी की जंग नहीं हारनी पड़ेगी। जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल ‘सुकमा मॉडल’ ने साबित कर दिया है कि यदि इच्छाशक्ति मजबूत हो, तो सीमित संसाधनों और कम नेटवर्क वाले इलाकों में भी तकनीक के सहारे आमजन के लिए ‘जीवन रक्षक’ तंत्र खड़ा किया जा सकता है। कलेक्टर  अमित कुमार के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में 29 जुलाई 2026 को शुरू किए गए एक साधारण व्हाट्सऐप आधारित ‘रैपिड रिस्पॉन्स ग्रुप’ के माध्यम से आज सुकमा, कोंटा और छिंदगढ़ के ग्रामीण इलाकों में होने वाली दुर्घटनाओं की सूचना पलक झपकते ही प्रशासन तक पहुंच रही है, जिससे पीड़ितों को गोल्डन आवर में त्वरित और पूरी तरह कैशलेस उपचार मिल रहा है।

   इस मानवीय और अभिनव मॉडल की सबसे बड़ी ताकत चार प्रमुख विभागोंकृस्वास्थ्य, पुलिस, जिला प्रशासन और एनआईसी (NIC)—का एक ही डिजिटल मंच पर एकजुट होकर काम करना है। जैसे ही 112 या अस्पताल के माध्यम से किसी दुर्घटना की खबर ग्रुप में साझा होती है, पूरा तंत्र एक परिवार की तरह पीड़ित की जान बचाने में जुट जाता है। महज 24 घंटे के भीतर पीएम-राहत (PM-RAHAT) पोर्टल पर पंजीयन से लेकर पुलिस सत्यापन और आयुष्मान भारत के तहत निःशुल्क उपचार का पैकेज ब्लॉक करने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाती है। जिला कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ की सीधी निगरानी और सीएमएचओ डॉ. भुवन विजय कुर्रे के नेतृत्व में स्वास्थ्य व तकनीकी टीम के इस साझा प्रयास ने कागजी देरी को खत्म कर सीधे इंसान की जान को प्राथमिकता दी है।

   प्रशासन की इस त्वरित कार्यप्रणाली के सुखद परिणाम महज शुरुआती तीन महीनों में ही धरातल पर नजर आने लगे हैं। इस अवधि में कुल 76 दुर्घटना पीड़ितों का पंजीयन किया गया, जिनमें से 50 मामलों को तत्काल स्वीकृति मिली और 19 पीड़ित पूरी तरह स्वस्थ होकर बिना किसी आर्थिक बोझ के अपने घर लौट चुके हैं। इन आंकड़ों के पीछे उन परिवारों की मुस्कान और राहत छिपी है, जिनके अपनों को संकट की घड़ी में समय पर सही इलाज मिल सका। “एक व्हाट्सऐप ग्रुप, चार विभाग, तीन विकासखंड” का यह मूल मंत्र आज सुकमा के हर नागरिक के लिए एक भरोसेमंद सुरक्षा कवच बन गया है।

   सुकमा प्रशासन के इस कम लागत वाले, लेकिन अत्यंत प्रभावी नवाचार की गूंज अब राष्ट्रीय स्तर पर भी सुनाई दे रही है। हाल ही में जिले के दौरे पर आई केंद्रीय समीक्षा मिशन (CRM) की टीम ने जब इस बहुविभागीय समन्वय मॉडल को करीब से देखा, तो वे प्रशासन की इस दूरदर्शिता और टीम वर्क की सराहना किए बिना नहीं रह सके। केंद्रीय टीम ने माना कि सुकमा का यह मॉडल देश के अन्य आदिवासी बहुल और दुर्गम जिलों के लिए एक मिसाल और अनुकरणीय मार्गदर्शक है, जो यह सिखाता है कि तकनीक और संवेदनशील प्रशासन के मेल से किसी भी चुनौती को अवसर में बदला जा सकता है।



Related News
thumb

बैकुंठपुर से चोटिया मार्ग के लिए शासन ने दी 2041.61 लाख रुपये की प्...

छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल जिला कोरिया के बैकुंठपुर से चोटिया मार्ग के दो लेन एवं पेव्हड शोल्डर निर्मा...


thumb

पेंड्री से बेलकामार तक 10 किमी सड़क मार्ग को 724.74 लाख रुपए की स्वी...

क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए विकास की दिशा में एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जिला एमसीबी में पेंड्री से बेलकामार पहुंच मार्ग (व्हाया मंगौरा) के निर्मा...


thumb

योग, जुम्बा और साइकिल रैली से गूंजा मनेन्द्रगढ़, ‘फिट इंडिया-संडे ऑन...

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से रविवार, 29 नवंबर 2026 को मनेन्द्रगढ़...


thumb

सरगुजा में फुटबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन अकादमियां होंगी स्थापित : विष...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026-27 के भव्य समापन समारोह में शामिल ...


thumb

मुख्यमंत्री ने किया ‘JOHAR Edu-SAT’ परियोजना का शुभारंभ

मुख्यमंत्री साय ने रविवार को जशपुर जिले के बगिया स्थित अपने निज निवास में महत्वाकांक्षी ‘JOHAR Edu-SAT’ परियोजना का शुभारंभ किया


thumb

मुख्यमंत्री ने सरगंवा में सुनी ‘मन की बात’ की 140वीं कड़ी

मुख्यमंत्री साय रविवार को सरगुजा जिले के प्रवास के दौरान अंबिकापुर के सरगंवा स्थित पुष्प वाटिका में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री...