प्रशासन की किसान हितैषी पहल, त्रुटि सुधार और खसरा मैपिंग के लिए विशेष सुविधा

Posted On:- 2026-11-27




सुकमा (वीएनएस)। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धान खरीदी प्रक्रिया को सुगम, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए सुकमा जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जिले का कोई भी पात्र किसान तकनीकी या दस्तावेजी त्रुटि के कारण समर्थन मूल्य पर धान बेचने से वंचित न रहे, इसके लिए प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण और किसान-हितैषी कदम उठाया है। जिला प्रशासन द्वारा जारी विशेष सूचना के तहत किसानों को उनके भूमि और फसल विवरण में सुधार तथा खसरा मैपिंग कराने का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है।

   जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ऐसे कृषक जिनके खसरे “फार्मर रजिस्ट्री“ में दर्ज हैं लेकिन धान खरीदी पोर्टल (खसरा मॉड्यूल) में प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं, उनकी सुविधा के लिए संबंधित उपार्जन समिति की आईडी में “एग्रीस्टैक से धान खरीदी हेतु भूमि विवरण सिंक करें“ का विकल्प उपलब्ध करा दिया गया है। किसान अपनी संबंधित समिति से संपर्क कर 15 जनवरी 2027 तक आसानी से अपने खसरों की मैपिंग करा सकते हैं। यह व्यवस्था सुनिश्चित करेगी कि प्रत्येक पंजीकृत किसान का रकबा ऑनलाइन पोर्टल पर सही ढंग से दर्ज हो।

   इसके अतिरिक्त, डिजिटल फसल सर्वेक्षण या भौतिक सत्यापन (PV ऐप) के दौरान यदि किसी खसरे में धान के स्थान पर अन्य फसल दर्ज हो गई है, या जो रकबे सर्वेक्षण से छूट गए हैं, उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित तहसीलदार के माध्यम से मौके पर ही भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। वहीं, जिन किसानों के खसरे या फसल रकबे में किसी प्रकार की विसंगति है, वे तत्काल अपने हल्का पटवारी या तहसील कार्यालय में दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं, ताकि मौका पंचनामा और स्थल फोटोग्राफ के आधार पर सत्यापन कर 29 नवंबर 2026 तक पोर्टल में आवश्यक संशोधन पूरा किया जा सके।

   प्रशासन की इस त्वरित और संवेदनशील कार्यप्रणाली से किसानों को बड़ी राहत मिली है। कलेक्टर  अमित कुमार ने जिले के सभी अन्नदाताओं से अपील की है कि वे भविष्य में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने भूमि एवं फसल विवरण का मिलान कर त्रुटि सुधार अवश्य करा लें, ताकि धान विक्रय की प्रक्रिया निर्बाध रूप से संपन्न हो सके।



Related News
thumb

बैकुंठपुर से चोटिया मार्ग के लिए शासन ने दी 2041.61 लाख रुपये की प्...

छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल जिला कोरिया के बैकुंठपुर से चोटिया मार्ग के दो लेन एवं पेव्हड शोल्डर निर्मा...


thumb

पेंड्री से बेलकामार तक 10 किमी सड़क मार्ग को 724.74 लाख रुपए की स्वी...

क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए विकास की दिशा में एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जिला एमसीबी में पेंड्री से बेलकामार पहुंच मार्ग (व्हाया मंगौरा) के निर्मा...


thumb

योग, जुम्बा और साइकिल रैली से गूंजा मनेन्द्रगढ़, ‘फिट इंडिया-संडे ऑन...

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से रविवार, 29 नवंबर 2026 को मनेन्द्रगढ़...


thumb

सरगुजा में फुटबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन अकादमियां होंगी स्थापित : विष...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026-27 के भव्य समापन समारोह में शामिल ...


thumb

मुख्यमंत्री ने किया ‘JOHAR Edu-SAT’ परियोजना का शुभारंभ

मुख्यमंत्री साय ने रविवार को जशपुर जिले के बगिया स्थित अपने निज निवास में महत्वाकांक्षी ‘JOHAR Edu-SAT’ परियोजना का शुभारंभ किया


thumb

मुख्यमंत्री ने सरगंवा में सुनी ‘मन की बात’ की 140वीं कड़ी

मुख्यमंत्री साय रविवार को सरगुजा जिले के प्रवास के दौरान अंबिकापुर के सरगंवा स्थित पुष्प वाटिका में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री...