श्रवण यंत्र मिलने से विमला बाई के जीवन में लौटी खुशियों की आवाज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार

Posted On:- 2026-11-27




दुर्ग (वीएनएस)। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंदों के जीवन में किस तरह सकारात्मक बदलाव लाती हैं, इसकी एक भावुक और प्रेरणादायक मिसाल टंकी मरोदा क्षेत्र की निवासी विमला बाई वर्मा हैं। लंबे समय से सुनने की समस्या से जूझ रहीं विमला बाई के लिए सामान्य बातचीत करना भी एक बड़ी चुनौती बन गया था। स्थिति यह थी कि बिना श्रवण यंत्र के उन्हें किसी की आवाज सुनाई नहीं देती थी। परिवारजनों और आसपास के लोगों से बातचीत करने के लिए भी उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था।

अपनी इस परेशानी से राहत पाने और सामान्य जीवन में फिर से संवाद स्थापित करने की उम्मीद लेकर विमला बाई वर्मा ने समाज कल्याण विभाग में श्रवण यंत्र प्रदान करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। विभाग द्वारा उनके आवेदन पर संवेदनशीलता से विचार करते हुए श्रवण यंत्र स्वीकृत किया गया।

विगत दिनों मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दुर्ग प्रवास के दौरान वार्ड क्रमांक 18 स्थित दुर्गा मंच के पास आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय के हाथों विमला बाई वर्मा को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया।

श्रवण यंत्र प्राप्त होने पर विमला बाई के चेहरे पर खुशी और संतोष की झलक दिखाई दी। उनके लिए यह केवल एक उपकरण नहीं, बल्कि अपनों की बातें सुनने, लोगों से संवाद करने और जीवन की सामान्य खुशियों से दोबारा जुड़ने की एक नई उम्मीद है। जिस आवाज को सुनने के लिए उन्हें अब तक श्रवण यंत्र की जरूरत थी, उसे अब सुन पाने की संभावना ने उनके जीवन में नई उमंग भर दी है।

विमला बाई वर्मा ने इस सहायता के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस पहल से उन्हें बहुत बड़ी राहत मिली है। उन्होंने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों एवं जिला प्रशासन का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह पहल दर्शाती है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य केवल सहायता प्रदान करना नहीं, बल्कि जरूरतमंद व्यक्तियों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर देना और उनके जीवन में खुशियां लौटाना है। 



Related News
thumb

बैकुंठपुर से चोटिया मार्ग के लिए शासन ने दी 2041.61 लाख रुपये की प्...

छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल जिला कोरिया के बैकुंठपुर से चोटिया मार्ग के दो लेन एवं पेव्हड शोल्डर निर्मा...


thumb

पेंड्री से बेलकामार तक 10 किमी सड़क मार्ग को 724.74 लाख रुपए की स्वी...

क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए विकास की दिशा में एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जिला एमसीबी में पेंड्री से बेलकामार पहुंच मार्ग (व्हाया मंगौरा) के निर्मा...


thumb

योग, जुम्बा और साइकिल रैली से गूंजा मनेन्द्रगढ़, ‘फिट इंडिया-संडे ऑन...

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से रविवार, 29 नवंबर 2026 को मनेन्द्रगढ़...


thumb

सरगुजा में फुटबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन अकादमियां होंगी स्थापित : विष...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026-27 के भव्य समापन समारोह में शामिल ...


thumb

मुख्यमंत्री ने किया ‘JOHAR Edu-SAT’ परियोजना का शुभारंभ

मुख्यमंत्री साय ने रविवार को जशपुर जिले के बगिया स्थित अपने निज निवास में महत्वाकांक्षी ‘JOHAR Edu-SAT’ परियोजना का शुभारंभ किया


thumb

मुख्यमंत्री ने सरगंवा में सुनी ‘मन की बात’ की 140वीं कड़ी

मुख्यमंत्री साय रविवार को सरगुजा जिले के प्रवास के दौरान अंबिकापुर के सरगंवा स्थित पुष्प वाटिका में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री...