किसान किशलाल साहू को धान का मिला वाजिब दाम, सेहत का भी रखा गया ख्याल

Posted On:- 2026-11-27




राजनांदगांव (वीएनएस)। खेतों में मेहनत कर अन्न उपजाने वाले किसानों के लिए उनकी उपज का उचित मूल्य मिलना बड़ी खुशी की बात होती है। वहीं धान विक्रय के साथ अपने स्वास्थ्य की देखभाल की सुविधा भी मिल जाए, तो यह खुशी और बढ़ जाती है। ऐसी ही खुशी राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बिहावबोड़ के किसान किशलाल साहू के चेहरे पर देखने को मिली। वे धान उपार्जन केन्द्र उपरवाह में अपनी मेहनत से उपजाए 31 क्विंटल धान का विक्रय करने पहुंचे थे। उपार्जन केन्द्र में स्वास्थ्य जांच शिविर देखकर उन्होंने सबसे पहले अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया और इसके बाद धान की तौलाई कराई।

किसान किशलाल साहू खेती-किसानी के साथ राजमिस्त्री का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। खेती-किसानी और मजदूरी की व्यस्तता के बीच धान उपार्जन केन्द्र में ही निरूशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलना उनके लिए सुखद अनुभव रहा। उन्होंने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि धान उपार्जन केन्द्र उपरवाह में किसानों के लिए सभी मूलभूत सुविधाओं की अच्छी व्यवस्था की गई है। इससे किसानों को धान विक्रय करने में सहूलियत हो रही है।

किसान किशलाल साहू ने बताया कि शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी एवं कृषक उन्नति योजना से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। विशेषकर छोटे किसानों के लिए कृषक उन्नति योजना बेहद लाभदायक है। खेती-किसानी में कई बार अपेक्षा के अनुरूप उत्पादन नहीं हो पाता है। ऐसी स्थिति में भी योजनांतर्गत निर्धारित प्रावधानों के अनुसार बोए गए धान के रकबे के आधार पर आदान सहायता राशि मिलने से छोटे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे किसानों को खेती-किसानी के खर्चों को पूरा करने में मदद मिलेगी और उनका मनोबल भी बढ़ेगा। किसान किशलाल साहू ने किसानों की मेहनत का सम्मान करने, उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने तथा उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।



Related News
thumb

संविधान के आदर्शों से विद्यार्थियों को कराया परिचित

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार-प्रसार हेतु तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिल...


thumb

सुरक्षित बचपन अभियान: जिला पंचायत में प्रशिक्षण व कार्यशाला आयोजित

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार प्रसार हेतु तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिल...


thumb

जेवरतला रोड पर बनेगा नवीन महाविद्यालय भवन, विद्यार्थियों को मिलेगा ...

जिले में उच्च शिक्षा की सुविधाओं के विस्तार और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी कड़...


thumb

टटेंगा-भरदा-मोहंदीपाट मार्ग का निर्माण प्रगति पर, ग्रामीणों को मिले...

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क को मजबूत बनाने और आवागमन की सुविधा बेहतर करने के लिए सड़क निर्माण कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।


thumb

धान खरीदी में जिले की निरंतर बढ़त, अब तक 10,671 किसानों से 38,299.60...

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर चल रही धान खरीदी में बालोद जिला निरंतर उल्लेखनीय प्रगति दर्ज कर रहा है। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश...


thumb

नारायणपुर में मदर मैरी की प्रतिमा को आग लगाने का प्रयास, अज्ञात लोग...

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में बांग्लापारा स्थित एक चर्च के बाहर अज्ञात लोगों ने मदर मैरी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने और जलाने की कोशिश की।