जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू रूप से जारी, अब तक 12 हजार 594 किसानों ने किया धान विक्रय

Posted On:- 2026-11-27




जिले में अब तक 49 हजार 322.08 मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी

राजनांदगांव (वीएनएस)। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। जिला प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। जिले में धान खरीदी प्रारंभ होने से अब तक 12 हजार 594 किसानों से 49 हजार 322.08 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। 

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार आज जिले के 122 धान उपार्जन केन्द्रों में धान विक्रय के लिए 1716 टोकन जारी किए गए थे, जिसमें 7 हजार 847.16 मीट्रिक टन धान विक्रय के लिए पंजीकृत था। आज 1591 किसानों से 6 हजार 786.84 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। जारी टोकन के विरूद्ध 92.72 प्रतिशत किसानों ने अपने धान का विक्रय किया। आगामी धान खरीदी दिवस 30 नवम्बर 2026 के लिए जिले के 122 धान उपार्जन केन्द्रों में 1874 टोकन जारी किए गए हैं, जिसमें 8 हजार 317.67 मीट्रिक टन धान विक्रय के लिए पंजीकृत है।

अवैध धान के भंडारण एवं परिवहन पर लगातार की जा रही कार्रवाई

जिला प्रशासन द्वारा जिले में धान के अवैध भंडारण, परिवहन एवं धान उपार्जन केन्द्रों में अवैध धान खपाने के प्रयासों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग के अमले द्वारा सतत निगरानी की जा रही है। इसी कड़ी में आज मंडी राजनांदगांव द्वारा 2 प्रकरण दर्ज कर कुल 343 कट्टा (185 क्विंटल) अवैध धान एवं एक वाहन जपत किया गया। मोहारा रोड नंदई स्थित एक पोहा मिल से 163 कट्टा (65 क्विंटल) धान जप्त किया गया। लाइसेंस में निर्धारित सीमा से अधिक धान का भंडारण करने एवं आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर जब्ती की कार्रवाई की गई। 

वहीं अंतर्राज्यीय सीमा पर स्थित कल्लूबंजारी चेकपोस्ट में जांच के दौरान महाराष्ट्र राज्य से अवैध रूप से धान का परिवहन करते पाए जाने पर एक वाहन सहित 180 कट्टा (120 क्विंंटल) धान जप्त किया गया। जिले में अब तक अवैध धान के भंडारण एवं परिवहन के 38 प्रकरण दर्ज कर 7 हजार 865 कट्टा (3 हजार 355.30 क्विंटल) धान एवं 5 वाहन जप्त किए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान के भंडारण, परिवहन एवं विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



Related News
thumb

संविधान के आदर्शों से विद्यार्थियों को कराया परिचित

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार-प्रसार हेतु तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिल...


thumb

सुरक्षित बचपन अभियान: जिला पंचायत में प्रशिक्षण व कार्यशाला आयोजित

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार प्रसार हेतु तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिल...


thumb

जेवरतला रोड पर बनेगा नवीन महाविद्यालय भवन, विद्यार्थियों को मिलेगा ...

जिले में उच्च शिक्षा की सुविधाओं के विस्तार और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी कड़...


thumb

टटेंगा-भरदा-मोहंदीपाट मार्ग का निर्माण प्रगति पर, ग्रामीणों को मिले...

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क को मजबूत बनाने और आवागमन की सुविधा बेहतर करने के लिए सड़क निर्माण कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।


thumb

धान खरीदी में जिले की निरंतर बढ़त, अब तक 10,671 किसानों से 38,299.60...

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर चल रही धान खरीदी में बालोद जिला निरंतर उल्लेखनीय प्रगति दर्ज कर रहा है। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश...


thumb

नारायणपुर में मदर मैरी की प्रतिमा को आग लगाने का प्रयास, अज्ञात लोग...

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में बांग्लापारा स्थित एक चर्च के बाहर अज्ञात लोगों ने मदर मैरी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने और जलाने की कोशिश की।