अब बेमेतरा में ही होगी बड़ी सर्जरी, बाहर जाने की जरूरत खत्म

Posted On:- 2026-11-28




जिला अस्पताल में डॉ. लोमेश भारती ने सफलतापूर्वक निकाली हाथ और पैर में लगी रॉड, दोनों सर्जरी पूरी तरह निःशुल्क

बेमेतरा (वीएनएस)। कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, सीएमएचओ डॉ. शरद कोहाड़े एवं सिविल सर्जन डॉ. लोकेश साहू के विशेष प्रयास से जिला चिकित्सालय बेमेतरा में अब हड्डी रोग, जनरल सर्जरी और नाक-कान-गला की विशेषज्ञ सुविधा मिलने लगी है।

पहले जिन सर्जरी के लिए जिलेवासियों को जिला से बाहर जाना पड़ता था जिनसे उनका समय के साथ आर्थिक परेशानी का भी सामना करना पड़ता था, अब वह सुविधा निःशुल्क जिला चिकित्सालय बेमेतरा में ही शुरू हो गई है, जिसका लाभ जिलेवासियों को मिलना शुरू हो गया है।

वर्तमान में जिला चिकित्सालय में हड्डी रोग विशेषज्ञ (ऑर्थाे सर्जन) डॉ. लोमेश भारती, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश कुमार हेला, जनरल सर्जन डॉ. रेणु कुर्रे के साथ निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. कुंदन स्वर्णकार, डॉ. अमिताभ साहू, डॉ. आदित्य के पदस्थ होने पर ऑर्थाे, ईएनटी, हर्निया, पाइल्स आदि से संबंधित सर्जरी की सुविधा मरीजों को निःशुल्क मिल रही है।

पहली सफलता - पैर की रॉड निकाली

मुसुवाडीह, विकासखंड साजा निवासी धरमू साहू, उम्र 34 वर्ष के पैर में रॉड डला हुआ था, जिससे उन्हें काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। जांच के बाद डॉ. लोमेश भारती ने सर्जरी का सुझाव दिया। मरीज की सहमति पर डॉ. लोमेश भारती ने अपने सहयोगी एनेस्थेसिया विशेषज्ञ डॉ. अमिताभ साहू एवं स्टाफ के साथ सफलतापूर्वक सर्जरी कर पैर में लगी रॉड को सुरक्षित निकाल लिया।

दूसरी सफलता - हाथ की रॉड निकाली

इसी प्रकार ग्राम आन्दू, तहसील बेरला निवासी मिथलेश साहू, उम्र 26 वर्ष के हाथ में लगी रॉड को भी उनकी सहमति से सफलतापूर्वक निकाल लिया गया।

डॉ. लोमेश भारती द्वारा की गई यह दोनों सर्जरी पूर्णतः निःशुल्क रही। सर्जरी के बाद मरीजों ने सुखद अनुभव बताया और उनके परिजनों ने डॉक्टर एवं समस्त स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया।



Related News
thumb

ग्राम पंचायतों में रोजगार सृजन को मिलेगी गति, 01 दिसंबर से शुरू हों...

बैठक के दौरान सीईओ चंद्रवंशी ने सभी ग्राम पंचायतों में मांग के अनुरूप कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोज...


thumb

कस्टम मिलिंग का चावल जमा नहीं करने पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, ...

खाद्य विभाग की टीम द्वारा किए गए भौतिक सत्यापन के दौरान गुरुर विकासखंड स्थित सद्गुरु, कंचन एवं गोलछा राइस मिलों में उपलब्ध स्टॉक की जांच की गई। जां...


thumb

शासकीय योजनाओं के कार्यों में तेजी लाकर निर्धारित समय-सीमा में लक्ष...

बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित गतिविधियों पर एजेंडावार विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने संबंधित अधिकारिय...


thumb

स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में 52 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति का अवसर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य स्तर से कांकेर जिले के लिए कम्प्यूटर आधारित परीक्षा में चयनित 75 अभ्यर्थियों की सूची प्राप्त हुई थी। इन अभ्यर्थियो...


thumb

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती रीना लारिया ने पॉक्सो एक्ट, 2012 के विभिन्न प्रावधानों, बच्चों के कानूनी अधिकारों तथा लैंग...