शासकीय योजनाओं के कार्यों में तेजी लाकर निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य पूरा करें अधिकारी: सीईओ जिला पंचायत

Posted On:- 2026-11-28




वीबी-जीरामजी के स्वीकृत कार्य तत्काल शुरू करने और श्रमिकों को पर्याप्त रोजगार उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

बालोद (वीएनएस)। जिला पंचायत में आज मुख्य कार्यपालन अधिकारी  सुनील कुमार चंद्रवंशी की अध्यक्षता में विभिन्न शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन, आवास निर्माण, स्वच्छता एवं महिला स्व-सहायता समूहों से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने वीबी-जीरामजी के अंतर्गत स्वीकृत सभी कार्यों को तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमिकों को पर्याप्त मात्रा में रोजगार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। श्रमिकों को रोजगार देने से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों में लाएं तेजी

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत स्वीकृत सभी आवासों का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने तथा उन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवास निर्माण की नियमित निगरानी करने और हितग्राहियों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

14 दिसंबर तक पंचायतों को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के लिए तैयार करने का लक्ष्य

स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण की समीक्षा के दौरान प्रथम चरण में जिले के प्रत्येक विकासखंड से चयनित पांच-पांच ग्राम पंचायतों को 14 दिसंबर तक माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के अंतर्गत कपड़ा मुक्त ग्राम पंचायत बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इस दिशा में आवश्यक गतिविधियां समयबद्ध तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए गए।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की भी हुई समीक्षा

बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित गतिविधियों पर एजेंडावार विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी से कार्य करें। योजनाओं की प्रगति में सुधार लाने के साथ ही कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें, ताकि निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूरा किया जा सके। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



Related News
thumb

‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के दो वर्ष पूर्ण होने पर जिले की सभी ...

इस अवसर पर गुरुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कोलिहामार में जिला कार्यक्रम अधिकारी अमित सिन्हा, परियोजना अधिकारी सुरेन्द्र बंजारे, सेक्टर सुपरवाइजर स...


thumb

फिट इंडिया ‘संडे ऑन साइकिल’ के 100वें संस्करण के अवसर पर 29 नवंबर क...

उल्लेखनीय है कि साइकिल रैली बुनियादी स्कूल परिसर से निकलकर घड़ी चौक, जयस्तंभ चौक, मधु चौक, सदर मार्केट एवं पुराना बस स्टैंड से होते हुए पुनः घड़ी ...


thumb

राष्ट्रीय मखाना सेमिनार में बालोद के 47 किसानों ने लिया प्रशिक्षण, ...

सेमिनार में कृषि विशेषज्ञों ने मखाना की खेती में मशीनीकरण, रोग एवं कीट प्रबंधन, प्रसंस्करण तथा मूल्य संवर्धन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से ज...


thumb

ग्राम पंचायतों में रोजगार सृजन को मिलेगी गति, 01 दिसंबर से शुरू हों...

बैठक के दौरान सीईओ चंद्रवंशी ने सभी ग्राम पंचायतों में मांग के अनुरूप कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोज...


thumb

कस्टम मिलिंग का चावल जमा नहीं करने पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, ...

खाद्य विभाग की टीम द्वारा किए गए भौतिक सत्यापन के दौरान गुरुर विकासखंड स्थित सद्गुरु, कंचन एवं गोलछा राइस मिलों में उपलब्ध स्टॉक की जांच की गई। जां...