फिट इंडिया ‘संडे ऑन साइकिल’ के 100वें संस्करण के अवसर पर 29 नवंबर को साइकिल रैली का आयोजन

Posted On:- 2026-11-28




बालोद (वीएनएस)।  सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान के 100वें संस्करण के उपलक्ष्य में 29 नवंबर को जिला मुख्यालय में साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। अपर कलेक्टर एवं प्रभारी जिला खेल अधिकारी ने बताया कि फिटनेस को नागरिकों के दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के उद्देश्य से आयोजित यह साइकिल रैली सुबह 6.30 बजे सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान बुनियादी स्कूल परिसर से प्रारंभ होगी।

उल्लेखनीय है कि साइकिल रैली बुनियादी स्कूल परिसर से निकलकर घड़ी चौक, जयस्तंभ  चौक, मधु  चौक, सदर मार्केट एवं पुराना बस स्टैंड से होते हुए पुनः घड़ी  चौक  मार्ग से कार्यक्रम स्थल पहुंचकर संपन्न होगी। इस आयोजन में साइकिलिंग के साथ-साथ योग, जुम्बा एवं रस्सी कूद जैसी अन्य फिटनेस गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु डिप्टी कलेक्टर  राम कुमार सोनकर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस आयोजन में बालक-बालिका प्रतिभागी खिलाड़ियों सहित जिले के गणमान्य नागरिकगण शामिल होंगे।



Related News
thumb

संविधान के आदर्शों से विद्यार्थियों को कराया परिचित

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है। यह प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता एवं न्याय का अधिकार...


thumb

‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के दो वर्ष पूर्ण होने पर जिले की सभी ...

इस अवसर पर गुरुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कोलिहामार में जिला कार्यक्रम अधिकारी अमित सिन्हा, परियोजना अधिकारी सुरेन्द्र बंजारे, सेक्टर सुपरवाइजर स...


thumb

राष्ट्रीय मखाना सेमिनार में बालोद के 47 किसानों ने लिया प्रशिक्षण, ...

सेमिनार में कृषि विशेषज्ञों ने मखाना की खेती में मशीनीकरण, रोग एवं कीट प्रबंधन, प्रसंस्करण तथा मूल्य संवर्धन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से ज...


thumb

ग्राम पंचायतों में रोजगार सृजन को मिलेगी गति, 01 दिसंबर से शुरू हों...

बैठक के दौरान सीईओ चंद्रवंशी ने सभी ग्राम पंचायतों में मांग के अनुरूप कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोज...


thumb

कस्टम मिलिंग का चावल जमा नहीं करने पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, ...

खाद्य विभाग की टीम द्वारा किए गए भौतिक सत्यापन के दौरान गुरुर विकासखंड स्थित सद्गुरु, कंचन एवं गोलछा राइस मिलों में उपलब्ध स्टॉक की जांच की गई। जां...