राष्ट्रीय मखाना सेमिनार में बालोद के 47 किसानों ने लिया प्रशिक्षण, मखाना की खेती की नई तकनीकों से हुए परिचित

Posted On:- 2026-11-28




कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से किसानों को मिला राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों से सीखने और संवाद करने का अवसर

बालोद (वीएनएस)। किसानों की आय बढ़ाने और खेती-किसानी में नई संभावनाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिले के 47 किसानों ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (आईजीकेवी), रायपुर में आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय राष्ट्रीय मखाना सेमिनार में सहभागिता की। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार कृषि विज्ञान केंद्र बालोद द्वारा जिले के विभिन्न गांवों के किसानों को इस राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम में शामिल कराया गया।

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में 26 एवं 27 नवंबर को आयोजित इस सेमिनार में किसानों को मखाना की खेती की आधुनिक तकनीकों, उत्पादन की संभावनाओं और प्रसंस्करण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। जीवंत प्रदर्शन के माध्यम से किसानों को मखाना की खेती की विभिन्न प्रक्रियाओं से परिचित कराया गया, जिससे वे इस फसल को अपनाने की संभावनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।

आधुनिक तकनीक और मूल्य संवर्धन की मिली जानकारी

सेमिनार में कृषि विशेषज्ञों ने मखाना की खेती में मशीनीकरण, रोग एवं कीट प्रबंधन, प्रसंस्करण तथा मूल्य संवर्धन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी किसानों को अवगत कराया गया।

वैज्ञानिकों से सीधा संवाद कर किसानों ने दूर की जिज्ञासाएं

कार्यक्रम में आयोजित किसान एवं वैज्ञानिक परिचर्चा किसानों के लिए विशेष रूप से उपयोगी रही। इसमें किसानों ने कृषि वैज्ञानिकों से सीधे संवाद कर मखाना की खेती, उत्पादन तकनीक और उससे जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं के संबंध में अपनी जिज्ञासाएं रखीं तथा विशेषज्ञों से समाधान प्राप्त किया। सेमिनार में बिहार एवं पंजाब के प्रमुख वैज्ञानिकों सहित दो से तीन अन्य राज्यों के किसान भी शामिल हुए।

इस प्रशिक्षण एवं भ्रमण का उद्देश्य जिले के किसानों को खेती के नए विकल्पों, आधुनिक तकनीकों और फसल विविधीकरण के प्रति प्रोत्साहित करना है, ताकि वे अपनी कृषि आय बढ़ाने के लिए मखाना जैसी संभावनाशील फसलों की जानकारी प्राप्त कर सकें।



Related News
thumb

संविधान के आदर्शों से विद्यार्थियों को कराया परिचित

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है। यह प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता एवं न्याय का अधिकार...


thumb

‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के दो वर्ष पूर्ण होने पर जिले की सभी ...

इस अवसर पर गुरुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कोलिहामार में जिला कार्यक्रम अधिकारी अमित सिन्हा, परियोजना अधिकारी सुरेन्द्र बंजारे, सेक्टर सुपरवाइजर स...


thumb

फिट इंडिया ‘संडे ऑन साइकिल’ के 100वें संस्करण के अवसर पर 29 नवंबर क...

उल्लेखनीय है कि साइकिल रैली बुनियादी स्कूल परिसर से निकलकर घड़ी चौक, जयस्तंभ चौक, मधु चौक, सदर मार्केट एवं पुराना बस स्टैंड से होते हुए पुनः घड़ी ...


thumb

ग्राम पंचायतों में रोजगार सृजन को मिलेगी गति, 01 दिसंबर से शुरू हों...

बैठक के दौरान सीईओ चंद्रवंशी ने सभी ग्राम पंचायतों में मांग के अनुरूप कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोज...


thumb

कस्टम मिलिंग का चावल जमा नहीं करने पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, ...

खाद्य विभाग की टीम द्वारा किए गए भौतिक सत्यापन के दौरान गुरुर विकासखंड स्थित सद्गुरु, कंचन एवं गोलछा राइस मिलों में उपलब्ध स्टॉक की जांच की गई। जां...